{"_id":"630b728c799e0e294d266ad0","slug":"mainpuri-police-arrested-two-miscreants-in-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मुठभेड़: एक घंटे तक फायरिंग, दो बदमाशों को लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची थानाध्यक्ष की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मुठभेड़: एक घंटे तक फायरिंग, दो बदमाशों को लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची थानाध्यक्ष की जान
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक घंटा चली मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष के सीने पर लगी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। करीब एक घंटे तक हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मार्ग पर आवागमन भी बंद रहा।
21 अगस्त की रात मंछना विद्युत उपकेंद्र से चोरों ने कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बाहर रखे ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का तांबे का तार चोरी कर लिया था। शनिवार को स्वाट टीम ने 700 किलो तार बरामद कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार की दोपहर स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि मामले में वांछित दो बदमाश तार बेचने के लिए स्कार्पियो से ग्वालियर जा रहे हैं। स्वाट टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया।
2 of 5
जमीन पर बैठा घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
मेरापुर गुजराती के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। बदमाशों की स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। उसमें सवार बदमाश सुखवीर निवासी गांव सुजातपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद और सतेंद्र निवासी मेरापुर फर्रुखाबाद फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जबावी फायरिंग में गोली लगने से सुखवीर और सतेंद्र घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
3 of 5
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बदमाश सतेंद्र की तलाश शुरू कर दी गई। वह पुलिस पर फायरिंग कर रहा था, वहीं पुलिस भी जबाव दे रही थी। इस बीच एक गोली थानाध्यक्ष सुनील के सीने पर आकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से थानाध्यक्ष की जान बच गई। इस दौरान एक गोली सतेंद्र के पैर में लगी और वह पेड़ के पीछे छिपा था। तलाशी में स्कार्पियो से चोरी किया तार बरामद हुआ। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घायल सुखवीर शातिर अपराधी है। विद्युत उपकेंद्र से चोरी किया गया सारा माल उसके यहां रखा गया था। वह पूर्व प्रधान भी रह चुका है। जल्द ही पुलिस उपकेंद्र से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।