फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में मुठभेड़: एक घंटे तक फायरिंग, दो बदमाशों को लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची थानाध्यक्ष की जान

Sun, 28 Aug 2022 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
mainpuri police arrested two miscreants in encounter
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक घंटा चली मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष के सीने पर लगी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। करीब एक घंटे तक हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मार्ग पर आवागमन भी बंद रहा। 



21 अगस्त की रात मंछना विद्युत उपकेंद्र से चोरों ने कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बाहर रखे ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का तांबे का तार चोरी कर लिया था। शनिवार को स्वाट टीम ने 700 किलो तार बरामद कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार की दोपहर स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली कि मामले में वांछित दो बदमाश तार बेचने के लिए स्कार्पियो से ग्वालियर जा रहे हैं। स्वाट टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया। 

mainpuri police arrested two miscreants in encounter
जमीन पर बैठा घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मेरापुर गुजराती के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। बदमाशों की स्कार्पियो सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। उसमें सवार बदमाश सुखवीर निवासी गांव सुजातपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद और सतेंद्र निवासी मेरापुर फर्रुखाबाद फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जबावी फायरिंग में गोली लगने से सुखवीर और सतेंद्र घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
mainpuri police arrested two miscreants in encounter
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बदमाश सतेंद्र की तलाश शुरू कर दी गई। वह पुलिस पर फायरिंग कर रहा था, वहीं पुलिस भी जबाव दे रही थी। इस बीच एक गोली थानाध्यक्ष सुनील के सीने पर आकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mainpuri police arrested two miscreants in encounter
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से थानाध्यक्ष की जान बच गई। इस दौरान एक गोली सतेंद्र के पैर में लगी और वह पेड़ के पीछे छिपा था। तलाशी में स्कार्पियो से चोरी किया तार बरामद हुआ। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू किया गया।
विज्ञापन
mainpuri police arrested two miscreants in encounter
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घायल सुखवीर शातिर अपराधी है। विद्युत उपकेंद्र से चोरी किया गया सारा माल उसके यहां रखा गया था। वह पूर्व प्रधान भी रह चुका है। जल्द ही पुलिस उपकेंद्र से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed