अनामिका शुक्ला के नाम प्रदेशभर में फर्जीवाड़ा करने वाला पुष्पेंद्र उर्फ राज बेहद शातिर है। मैनपुरी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सात वर्षों में हुई शिक्षक व अनुदेशक भर्ती की काउंसलिंग में पुष्पेंद्र को किसी न किसी के साथ आते-जाते देखा गया था। पहले लोग उसे जानते नहीं थे। गिरफ्तारी के बाद जब उसकी पहचान उजागर हुई तो उसके बारे में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।
अनामिका प्रकरण: जालसाज पुष्पेंद्र को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे कराता था काउंसलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:48 PM IST
सार
- शातिर पुष्पेंद्र बुआ और भतीजी के नाम से कराने आता था काउंसलिंग
- बीएसए कार्यालय में रहता था उसका आना जाना
विज्ञापन
हो सकता है बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन