फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव के लिए चार सेटों में खरीदा गया नामांकन पत्र, भाजपा प्रत्याशी पर सस्पेंस

Fri, 11 Nov 2022 06:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Nomination paper bought for Dimple Yadav in four sets
डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : फाइल फोटो

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ही डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में डिंपल के लिए नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा सुभासपा प्रत्याशी रामाकांत कश्यप और भारतीय कृषक दल के प्रत्याशी प्रमोद कुमार यादव ने भी नामांकन पत्र खरीदा। बीते दो दिनों में कुल चार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। 



बसपा और कांग्रेस जहां उप चुनाव में हाथ खड़े कर चुकी हैं, तो वहीं सपा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सुभासभा ने भी इटावा निवासी रामाकांत कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। शुक्रवार को डिंपल यादव के लिए सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व जिला महासचिव रामनरायण बाथम और सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट देवेंद्र सिंह यादव नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष से चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। 

Mainpuri By-Election 2022 Nomination paper bought for Dimple Yadav in four sets
नामांकन पत्र दिखाते सपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैनपुरी समाजवादियों की सीट रही है और हमेशा रहेगी। उन्होंने बड़े बहुमत से डिंपल यादव की जीत का दावा भी किया। भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा न किए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को हारने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। 
Mainpuri By-Election 2022 Nomination paper bought for Dimple Yadav in four sets
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी रामाकांत कश्यप - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी रामाकांत कश्यप भी शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप और प्रदेश महामंत्री अजय कुमार के साथ दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Nomination paper bought for Dimple Yadav in four sets
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
वहीं भारतीय कृषक दल की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने भी दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने कहा कि वे मैनपुरी को परिवारवादी पार्टी से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। रामाकांत कश्यप जहां इटावा के निवासी हैं तो वहीं प्रमोद यादव शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं। बृहस्पतिवार को बिके एक नामांकन पत्र को मिलाकर अब कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी संशय बरकरार है। 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Nomination paper bought for Dimple Yadav in four sets
बीजेपी पार्टी। - फोटो : amar ujala

भाजपा नेताओं के भी पर्चा खरीदने की रही चर्चा 

भाजपा की ओर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शुक्रवार के कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी तय होने की चर्चाओं को हवा दे दी है। दरअसल शुक्रवार दोपहर को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान व अन्य भाजपा नेता कलकट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात भी की। हालांकि उन्होंने पर्चा खरीदने की बात पर साफ इंकार कर दिया। 

लौटाए जाते रहे फरियादी और आवेदक 

कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन के चलते आमजन और फरियादियों के प्रवेश को रोक दिया गया है। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय, पूर्ति विभाग, डूडा कार्यालय समेत अन्य विभागों में कार्यों के लिए आने वाले आवेदकों और फरियादियों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को भी मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें वापस लौटते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed