मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ही डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कलक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में डिंपल के लिए नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा सुभासपा प्रत्याशी रामाकांत कश्यप और भारतीय कृषक दल के प्रत्याशी प्रमोद कुमार यादव ने भी नामांकन पत्र खरीदा। बीते दो दिनों में कुल चार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
{"_id":"636e424b5ea69e73e8411725","slug":"mainpuri-by-election-2022-nomination-paper-bought-for-dimple-yadav-in-four-sets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव के लिए चार सेटों में खरीदा गया नामांकन पत्र, भाजपा प्रत्याशी पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: डिंपल यादव के लिए चार सेटों में खरीदा गया नामांकन पत्र, भाजपा प्रत्याशी पर सस्पेंस
Fri, 11 Nov 2022 06:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
डिंपल यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : फाइल फोटो
Trending Videos
नामांकन पत्र दिखाते सपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मैनपुरी समाजवादियों की सीट रही है और हमेशा रहेगी। उन्होंने बड़े बहुमत से डिंपल यादव की जीत का दावा भी किया। भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा न किए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को हारने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी रामाकांत कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी रामाकांत कश्यप भी शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप और प्रदेश महामंत्री अजय कुमार के साथ दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भारतीय कृषक दल की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव ने भी दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने कहा कि वे मैनपुरी को परिवारवादी पार्टी से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। रामाकांत कश्यप जहां इटावा के निवासी हैं तो वहीं प्रमोद यादव शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं। बृहस्पतिवार को बिके एक नामांकन पत्र को मिलाकर अब कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
बीजेपी पार्टी।
- फोटो : amar ujala
भाजपा नेताओं के भी पर्चा खरीदने की रही चर्चा
भाजपा की ओर से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शुक्रवार के कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी तय होने की चर्चाओं को हवा दे दी है। दरअसल शुक्रवार दोपहर को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान व अन्य भाजपा नेता कलकट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात भी की। हालांकि उन्होंने पर्चा खरीदने की बात पर साफ इंकार कर दिया।
लौटाए जाते रहे फरियादी और आवेदक
कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन के चलते आमजन और फरियादियों के प्रवेश को रोक दिया गया है। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय, पूर्ति विभाग, डूडा कार्यालय समेत अन्य विभागों में कार्यों के लिए आने वाले आवेदकों और फरियादियों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को भी मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें वापस लौटते रहे।