फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etah: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का किया अनावरण, देखें तस्वीरें

Sat, 29 Oct 2022 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor unveils the statue of Shaheed Mahavir Singh Rathore in Etah
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किया प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को एटा के राजा का रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। वह हेलीकॉप्टर से सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर यहां पहुंचे। हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राज्यपाल ने कस्बा के तिराहा स्थित महावीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने हुकुम सिंह राठौर की प्रतिमा का भी अनावरण किया। यहां से वह आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में पहुंचे। इस कॉलेज में उन्होंने 1962 से लेकर 1964 तक शिक्षण कार्य किया था। कोश्यारी ने कॉलेज में पुरानी यादों को ताजा करते हुए अध्यापकों, छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। अपने शिक्षण कार्य के दौरान के साथी रहे सूरज पाल उपाध्याय से मिल भाव विभोर हो गए। उनको देखते ही गले लगा लिया। विद्यालय भ्रमण के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। 



Kasganj: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बोले- राम मंदिर का हो रहा निर्माण, यह देश का स्वर्ण काल

Maharashtra Governor unveils the statue of Shaheed Mahavir Singh Rathore in Etah
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वह जब राजा का रामपुर में शिक्षण कार्य करते थे, तब वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आरएसएस के शिविर लगाया करते थे। उस वक्त कुछ लोग उनको धमकियां भी दिया करते थे। लोग कहते थे कि बम्बे में फेंक दिए जाओगे, लेकिन योगी सरकार में आज वही लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं।
Maharashtra Governor unveils the statue of Shaheed Mahavir Singh Rathore in Etah
मंच पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व अन्य अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के आयोजक अंबरीश सिंह राठौर ने क्षेत्रीय जनता की पीड़ा को सामने रखते हुए कहा कि ये क्षेत्र शहीदों एवं महाभारतकालीन की कई धरोहरों को सहेजे हुआ है। इसके बाजवदू राजा का रामपुर का मुख्य मार्ग तीन मीटर से कम चौड़ा है। मार्ग में काफी गड्ढे हैं। यह मांग जब मंच से की गई तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मौन धारण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Governor unveils the statue of Shaheed Mahavir Singh Rathore in Etah
मंच पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंच पर बैठे एमएलसी आशीष यादव और क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत से सड़क बनाने का अनुरोध किया। कोश्यारी ने कहा कि वह भी मुख्यमंत्री के लिए पत्र लिखेंगे, जिससे इस क्षेत्र के 30 किमी सर्किल में विकास हो सके। उन्होंने कहा कि देर है अंधेर नहीं, योगी राज में जल्द इस जगह का विकास होगा।
विज्ञापन
Maharashtra Governor unveils the statue of Shaheed Mahavir Singh Rathore in Etah
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आगमन पर आरकेजीडी महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। राज्यपाल ने कहा कि ताइक्वांडो में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा है। आज योगीराज में महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed