फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari on Ayodhya Ram Mandir

भगत सिंह कोश्यारी बोले: राम मंदिर बनने से देश में शुरू हो गया स्वर्णिम युग, आने वाले 25 साल अमृतकाल के होंगे

Sat, 29 Oct 2022 02:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 02:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को कासगंज पहुंचे। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इससे पूर्व एटा के राजा का रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। 

विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari on Ayodhya Ram Mandir
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह देश के लिए स्वर्ण युग की शुरूआत है। आने वाले 25 साल देश के लिए अमृत काल की तरह रहेंगे। जैसे भगवान शिव ने देवताओं की रक्षा के लिए स्वयं विषपान कर लिया था, उसी तरह हम सभी को इस अमृतकाल के लिए कुछ कष्ट उठाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


एटा के राजा का रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल शनिवार को कासगंज पहुंचे। उन्होंने यहां विद्या भारती एवं पुरातन छात्रों द्वारा श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्यालय में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विज्ञापन

भारत फिर से बनेगा विश्वगुरु

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा। मोदी ने लाल किले से भाषण देते समय हर घर में शौचालय बनाने के लिए घोषणा की थी। इस सपने को साकार कर दिखाया। हर घर में बिजली भी पहुंचने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। लगातार विकास हो रहा है। वह दिन दूर नहीं जब देश एक बार फिर से विश्वगुरु बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह कोश्यारी ने छात्र-छात्राओं के संबंध में बोलते हुए कहा कि बच्चों का मन निश्चल होता है। यह मन अमीरी और गरीबी नहीं देखता। बच्चा चाहें गरीब का हो या अमीर का। बच्चों से भी कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। शिक्षकों को बच्चों को शिक्षा देते समय उनके निश्चल मन का भी ध्यान रखना चाहिए।

सोरोंजी जैसा तीर्थ है इस जनपद में

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कहा कि यह भूमि काफी पावन है। सोरोंजी जैसा तीर्थ स्थल इस क्षेत्र के गौरव को बढ़ा रहा है। कासगंज जनपद को नंबर एक बनाने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। तीर्थ नगरी सोरोंजी के लोग बहुत भाग्यशाली हैं। उन्होंने स्वच्छता पर जोर दिया और स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed