फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा का महासंग्राम: अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा, मैनपुरी के लोगों ने बेबाकी से रखी अपनी राय

Mon, 11 Mar 2019 06:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 chunav pe charch with amar ujala in mainpuri
आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला के साथ चुनाव की चर्चा करतीं महिलाओं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का चुनावी रथ सोमवार की सुबह मैनपुरी पहुंचा। यहां लोगों से बात की तो उन्होंने चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए अपनी राय को रखा। किसी ने मुलायम को मैनपुरी के विकास की देन बताया तो कुछ ने सपा सरकार में अवैध कब्जे करने का आरोप भी लगाया। युवाओं ने भाजपा को मैनपुरी में काम के नाम पर जीरो बताया। वहीं, कुछ लोगों ने मोदी को देश हित में अच्छा बताया। यहां पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आतुर छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के साथ ही शिक्षित समाज तैयार करने वाली सरकार के चयन की बात कही। आधी आबादी चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात कहने वाली और महिलाओं को रोजगार दिलाने वाली सरकार उन्हें चाहिए।
lok sabha elections 2019 chunav pe charch with amar ujala in mainpuri
चुनावी महासंग्राम कार्यक्रम के दौरान चर्चा करता एक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड के पास चाय की चुस्की के साथ चर्चा करते हुए नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि किसी भी सरकार ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। गरीबों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिले में आज भी ऐसी समस्याएं हैं जिनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डॉ. विपिन पांडेय का कहना था कि मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए जो कदम उठाया है वो सराहनीय है। प्रेमबाबू ने सपा द्वारा जिले में कराए गए कार्यों को गिनाया। इस दौरान संजीव वर्मा, अवनीश कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, नागेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
lok sabha elections 2019 chunav pe charch with amar ujala in mainpuri
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के महासंग्राम के दौरान मैनपुरी के आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय कुरावली रोड पर आधी आबादी चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। महिलाओं ने देश की सुरक्षा और बेरोजगारी मिटाने वाली सरकार को अपना वोट देने की बात कही। गीता चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं के हित के लिए जो कार्य किए वही कार्य आज नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। देश में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकार महिलाएं चाहती हैं।

कीर्ति पाल ने कहा कि महिलाएं तो उस पार्टी को अपना वोट देंगी जो महिलाओं को केवल कागज में ही नहीं वास्तव में मजबूती प्रदान करने का कार्य करे। ज्योति गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार देश हित के लिए कार्य कर रही है। इस प्रकार के कार्य करने वाली सरकार को महिलाएं अपना वोट देंगी। इस अवसर पर अलका पांडेय, रिंकी द्विवेदी, आकांक्षा मिश्रा, रेश्मा, ऊषा नायर, रुबीना देवी, शैफाली आदि महिलाएं रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 chunav pe charch with amar ujala in mainpuri
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के साथ ही शिक्षित समाज तैयार करने वाली सरकार के चयन की बात कही। उन्होंने कहा कि वह सारी चीजें सोच समझकर ही चुनाव में मतदान करेंगे। छात्र-छात्राओं का कहना था कि पहली बार वे उस पार्टी को मतदान करेंगे जो बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करेंगे। महिला सुरक्षा की तरफ जो ध्यान देगा वही देश पर राज्य करेगा। उनका कहना साफ था कि वे शिक्षित हैं, उन्हें पता है कि उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कहां और कैसे करना है। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 chunav pe charch with amar ujala in mainpuri
अमर उजाला के साथ चुनाव पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
कुमारी शिखा का कहना था कि पहली बार वोट करने का मौका मिला है इसलिए काफी सोच समझकर महिलाओं को सुरक्षा देने वाले को वह वोट करेंगी। रश्मी का कहना था कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है, जो शिक्षा व्यवस्था के सुधार का कार्य करेगा वही युवाओं के वोट का हकदार होगा। इस दौरान राहुल यादव, अतुल कुमार, अनुष्का, रजनी, रागिनी, मोहिनी, दीपा, गौरव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed