मुलायम के पास नहीं है कार, बेटे अखिलेश के हैं कर्जदार, पत्नी के पास 7.5 किलो सोने के जेवरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नामांकन के दौरान जमा किए गए शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव ने अपनी संपत्ति व अन्य जानकारी साझा की। पिछले चुनाव में दाखिल किए गए शपथ पत्र की तुलना में इस बार मुलायम की संपत्तियों से लेकर देनदारी तक में बदलाव आ गया है। मुलायम सिंह ने शपथ पत्र में अपने ऊपर बेटे अखिलेश यादव की देनदारी दिखाई है। उन्होंने कुल दो करोड़, 13 लाख, 80 हजार की देनदारी की बात कही है। वहीं जीविका का साधन उन्होंने कृषि व लोकसभा सदस्य के रूप में मिलने वाला वेतन बताया है।
अचल संपत्तियों की अगर बात करें तो बीते चुनाव की तुलना में कोई संपत्ति तो नहीं बढ़ी, लेकिन उसकी कीमत लगभग डेढ़ गुना जरूर हो गई है। हालांकि बैंक खातों में कैश व अचल संपत्ति में इस बार कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव ने दो आपराधिक मामले विचाराधीन होने की बात लिखी है। इसमें एक लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज होने के साथ ही न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ में एक मामला विचाराधीन होने की जानकारी दी है।