फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra : रघुनंदन बने दूल्हा ...हर्षित भये सब लोका, ताज नगरी में निकली राम बरात; 100 से अधिक झांकियां शामिल

Wed, 11 Oct 2023 12:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 12:08 AM IST
सार

 मंगलवार को रावतपाड़ा की चन्नोमल की बारादरी मानो अयोध्या नगरी से कम नहीं लग रही थी।

विज्ञापन
live coverage of Rambarat More than hundred tableaux participated in Rambarat in Agra
Agra: राम बरात शोभायात्रा में चांदी के रथ में विराजमान भगवान राम- माता सीता स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी आगरा में मंगलवार को ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। रघुनंदन बने दूल्हा, हर्षित भये सब लोका..... मंगलवार को रावतपाड़ा की चन्नोमल की बारादरी मानो अयोध्या नगरी से कम नहीं लग रही थी। प्रभु श्रीराम की वर यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में भक्त दोपहर से ही एकत्रित होने लगे थे। 



शोभायात्रा में 100 से भी अधिक झांकियां शामिल हुईं थीं। मनमोहक, आकर्षक झांकियों को मोबाइल में कैद करने के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग भी ललायित दिख रहे थे। चंद्रयान-3, जी-20 , राम मंदिर , बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश देती झांकियों को देख भक्त प्रफुल्लित दिखे। 

live coverage of Rambarat More than hundred tableaux participated in Rambarat in Agra
प्रभु श्रीराम की वर यात्रा तो देख भक्तों को पुरानी राम बरात याद आ गई - फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों बाद मुन्नालाल पेठा वाले की दुकान के सामने से ठीक शाम 4 बजे प्रभु श्रीराम की वर यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसे देख भक्तों को पुरानी राम बरात याद आ गई। दोपहर से ही मनकामेश्वर से लेकर काला महल, दरेसी, हाथीघाट पर सभी झांकियों की कतार लगी हुई। 
live coverage of Rambarat More than hundred tableaux participated in Rambarat in Agra
मनमोहक झांकियों को मोबाइल में कैद करने को युवा से लेकर बुजुर्ग तक लालायित दिखे - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शाम से आर्केष्ट्रा पार्टी के साथ भव्य एवं मनमोहक झांकियों का सिलसिला शुरू हो गया। अनिल अग्रवाल ने बताया कि 50 वर्षों से प्रभु श्रीराम की बरात देख रहा हूं। पहले सिर्फ 6 हाथियों पर बरात निकलती थी। पिछले साल 80 झांकी थी। अब की बार 100 से भी अधिक और नई झांकियां देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
live coverage of Rambarat More than hundred tableaux participated in Rambarat in Agra
शोभायात्रा में 100 से भी अधिक झांकियां शामिल हुईं - फोटो : अमर उजाला

सशक्त भारत की झांकी में दिखी छवि

सबसे आगे मोर पर गणेश जी, जी-20 नरेंद्र मोदी, जो बाइडेन, चंद्रयान-3, टी-20 विश्वकप खेलते हुए बच्चे, बेटी बचाओ -बेटी पढाओ, धारा-370 आदि की झांकियों में शामिल कर सशक्त भारत की छवि दिखाई।
विज्ञापन
live coverage of Rambarat More than hundred tableaux participated in Rambarat in Agra
शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां - फोटो : अमर उजाला

बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश दिया

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए। झांकी में बैलगाड़ी पर लालटेन के साथ पर्यावरण का बचाने का संदेश दिया गया। तो वहीं उज्जैन से महाकाल की झांकी के दर्शन कर भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed