फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: तेंदुए की दस्तक से दहशत, पकड़ने के लिए बिछाया गया जाल, देखे तस्वीरें

Fri, 13 May 2022 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Leopard knock in Jagner Richhoha hills of Aravalli in agra
जंगल में दिखाई दे रहा जानवर - फोटो : अमर उजाला

जगनेर क्षेत्र की राजस्थान सीमा के गॉव रिछोहा, भोजपुर के जंगलों में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग के साथ वाइल्ड लाइफ की टीम शिफ्ट में पांच दिनों से अरावली के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुचा जा सका है कि जंगल में चहल कदमी करने वाला जानवर तेंदुआ है या कोई और। पूरे तामझाम के साथ टीम के चार से पांच सदस्य जंगल के आसपास तैनात रहते हैं। इतना ही नहीं इस जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरे भी रखे गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार ये तेंदुआ ही है, जिसके कदम अब आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में इन गांव में कुछ श्वानों की भी शिकार हुआ है, जिससे ग्रामीण और अधिक दहशत में हैं। उनका कहना है कि ये तेंदुआ ही है, जो बेरहमी से श्वानों का शिकार कर रहा है। डर का आलम इस कदर है कि ग्रामीण घरों  से तक नहीं निकल पा रहे हैं।

Leopard knock in Jagner Richhoha hills of Aravalli in agra
गांव में लाया गया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की भरतपुर सीमा से लगे आगरा के रिछोहा, भोजपुरा के जंगलों में ग्रामीण किसी जंगली जानवर से दस्तक से भयभीत हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वाइल्ड लाइफ व वन विभाग की टीम जंगली जानवर को रेस्क्यू करने के लिये रात-दिन जंगल में डेरा डाले हुये है। 

Leopard knock in Jagner Richhoha hills of Aravalli in agra
पिंजरे को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को वन विभाग के दरोगा ब्रजराज सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात को टोर्च के उजाले में किसी जानवर की आंख चमकती नजर आयी है। वहीं ग्रामीण नरेश गुर्जर ने बताया कि तेंदुआ विगत कई महीनों से जंगल में रह रहा है, लेकिन अब वह गांव के अंदर आने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard knock in Jagner Richhoha hills of Aravalli in agra
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण तेंदुए के साथ दो बच्चे होने की बात भी कह रहे हैं,  लेकिन अभी तक किसी के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। वाइल्ड लाइफ की टीम के साथ वन विभग की टीम गांव के जंगलों में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
Leopard knock in Jagner Richhoha hills of Aravalli in agra
पिंजरा देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

गांव के लोगों ने बताया गांव रिछोहा राजस्थान सीमा से लगा हुआ है। यहां करीब एक साल से राजस्थान सीमा से सटी पहाड़ियों पर तेंदुआ होने का एहसास लोगों को होता रहा है, मगर करीब 5 दिन से तेंदुआ गांव के करीब आ जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed