फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etah News: बिजली कटौती को लेकर हाहाकार, कहीं जाम तो कहीं प्रदर्शन

Thu, 08 Sep 2022 06:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
lack of electricity heavy power cut people facing problems in etah
बिजली कटौती को लेकर हाहाकार - फोटो : अमर उजाला

एटा में बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। सबसे अधिक दिक्कत का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। सिंचाई न हो पाने से उनकी फसलें सूख रही हैं। विद्युत कटौती को लेकर आक्रोशित किसान सड़क पर उतर आए। बृहस्पतिवार को सकीट में एटा मैनपुरी रोड पर किसानों ने करीब चार घंटे तक जाम लगाया। शहर में गंगनपुर फीडर पर दो घंटे ओसीबी मशीन को बंद करा दिया। वहीं पिलुआ में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

ओसीबी मशीन की बंद 

बृहस्पतिवार दोपहर शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर फीडर पर गांव उमरायपुर, शरदलगढ, घुटलई, मानपुर, भदों, मनसुखपुर, पुरा  के आक्रोशित किसान एकत्रित हो गए। उन्होंने फीडर के अंदर ओसीबी मशीन को बंद कर दिया। किसानों का कहना था कि 24 घंटे में सिर्फ एक घंटे बड़ी मुश्किल से विद्युत आपूर्ति मिल रही है। जिसकी वजह से धान, मक्का व बाजरा की फसलें सूख रही हैं। करीब दो घंटे तक मशीन को बंद रखा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझाते हुए मशीन को चालू कराया। सत्यपाल सिंह, दिनेश कुमार, मंगलेश, कुलदीप, वीरेंद्र, अंकित, हरप्रसाद आदि मौजूद रहे।
 

lack of electricity heavy power cut people facing problems in etah
जाम लगाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

जाम लगाकर किया हंगामा 

सकीट क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्राम नाजिरपुर चौराहा पर आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया और जाम लगा दिया। बाद में कई गांव के लोग सड़क पर उतर आए। दोपहर एक बजे से  एटा मैनपुरी बाया सकीट मार्ग बंद रखा। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम लगने की सूचना पर पहुंची सकीट, रिजोर थाने की पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन चार घंटे तक जाम नहीं खुल सका। उसके बाद अधिशासी अभियंता ग्रामीण एपी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का आश्वासन  दिया। जिसके बाद किसानों ने जाम खोला। गांव नाजिरपुर, लोथरा, मरहला, नगला पुनी, करीमपुर, नगला निरोती, कोची, गड़िया, नगला गुलरिया, इशारा, मई कमालपुर आदि गांव के किसान अघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हैं।
 
lack of electricity heavy power cut people facing problems in etah
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

आठ से दस घंटे मिल रही बिजली 

वहीं पिलुआ में अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्याओं को लेकर कस्बा एवं आसपास के लोगों ने कस्बे में प्रदर्शन कर विरोध जताया। बताया कि आठ से दस घंटे विद्युत आपूर्ति मिलती है। लोग गर्मी से बेहाल रहते हैं। इनवर्टर भी डाउन हो जाते हैं। जेपी सराफ ने बताया कि कम वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। सुभाष कश्यप, आदित्य शर्मा, प्रदीप बघेल, सनी गुप्ता, टिंकू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
lack of electricity heavy power cut people facing problems in etah
मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

शहर में रात भर गायब बिजली

शहर में बुधवार की रात कई बार अघोषित बिजली कटौती होती रही जिसकी वजह से लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन रहे। एक घंटे के अंतराल पर ट्रिपिंग होती रही। वहीं रात को करीब 12 से एक बजे के बीच विद्युत कटौती हुई। उसके बाद 2 बजे से चार बजे तक विद्युत कटौती रही। नेहरू नगर, नगला भजा, किदवई नगर, शिवओमपुरी, सुनहरी नगर, हाजीपुरा, बारहबीघा, नई बस्ती, रैवाड़ी मोहल्ला, होली मोहल्ला आदि मोहल्लों के लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन
lack of electricity heavy power cut people facing problems in etah
बिजली कटौती - फोटो : Social Media

ये बोले किशान 

पुरा के किसान योगेश राजपूत ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से गांव में सिर्फ एक घंटे बिजली सप्लाई दे रहे हैं जिसकी वजह से धान की फसल सूख रही है। अगर विद्युत सप्लाई 18 घंटे नहीं दी जाती है तो सड़क पर चक्का जाम करेंगें। उमरायपुर के किसान लोकेंद्र कुमार ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती की वजह से धान की फसल की पूरी तरह से सूख कर नष्ट हो चुकी है। 24 घंटे में एक घंटे भी बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है।


इसलिए बनी हुई है समस्या 

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि बरसात न होने की वजह से फीडर पर ओवरलोड होने के कारण ट्रिपिंग हो रही है। जिससे किसानों को विद्युत आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं। शासन से डबल ग्रुप में सप्लाई की मांग की गई है। जिससे किसानों को 18 घंटे की जगह 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed