फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय हिंदी संस्थान में 22 मार्च तक कक्षाएं बंद, आगरा से बाहर नहीं जा सकेंगे विदेशी छात्र

Tue, 17 Mar 2020 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 12:49 AM IST
सार

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत 29 देशों के 88 छात्र हिंदी सीख रहे हैं। 

विज्ञापन
kendriya hindi sansthan agra closed till 22 March due to coronavirus
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्राएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में 22 मार्च तक कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। हॉस्टल और कक्षाओं समेत पूरे परिसर को सैनेटाइज किया है। विदेशी छात्र शहर से बाहर नहीं जा सकेंगे। इनको सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है। साथ ही हाथों को सैनेटाइज करने के बाद ही हॉस्टल में प्रवेश दिया जाएगा। 

संस्थान को किया गया सैनेटाइज

kendriya hindi sansthan agra closed till 22 March due to coronavirus
केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्र-छात्राएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय हिंदी संस्थान में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत 29 देशों के 88 छात्र हिंदी सीख रहे हैं। इसके अलावा गैरहिंदी भाषी राज्यों और पत्रकारिता कोर्स में भी 250 देशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

स्कूल-कॉलेज और कोचिंग 23 मार्च तक बंद

kendriya hindi sansthan agra closed till 22 March due to coronavirus
बाथरूम को सैनेटाइज करता कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के मामले बढ़ते देख संस्थान निदेशक ने सभी की कक्षाएं बंद करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने को कहा है। विदेशी छात्र आगरा से बाहर नहीं जा सकेंगे। सोमवार को हॉस्टल, ऑफिस, शौचालय समेत पूरे परिसर को सैनेटाइज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kendriya hindi sansthan agra closed till 22 March due to coronavirus
सैनेटाइजर - फोटो : Amar Ujala
संस्थान के हॉस्टल के प्रवेश गेट पर ही सैनेटाइजर रखा गया है। इससे हाथों को साफ करने के बाद ही कोई हॉस्टल में प्रवेश कर पाएगा। बचाव और सावधानी के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
kendriya hindi sansthan agra closed till 22 March due to coronavirus
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडे ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिहाज से एहतियातन यह कदम उठाए गए हैं। विदेशी छात्रों को बेहद जरूरत होने पर ही हॉस्टल से बाहर जाने को कहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed