फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में सेना भर्ती शुरू: 'अग्निवीर' बनने के लिए पहले दिन कासगंज-ललितपुर के युवाओं ने लगाई दौड़

Tue, 20 Sep 2022 08:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
Indian Army Bharti 2022 Agniveer Army Recruitment begins in Agra
भर्ती स्थल पर कतार में लगे युवा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर अग्निवीर भर्ती मेला मंगलवार सुबह से शुरू हो गया है। मेले में पहले दिन कासगंज और ललितपुर जिले के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हुई। इसके लिए सोमवार रात 12 बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश शुरू हो गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशर्वधन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस-प्रशासन के अलावा सेना ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया है। एक श्रेणी में एक अभ्यर्थी भाग ले सकता है। देर रात 12 बजे के बाद से युवाओं को भर्ती स्थल में प्रवेश दिया गया। अलसुबह से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। 



अग्निवीर बनने के लिए आगरा आए युवाओं में जोश, जज्बा और जुनून देखने को मिल रहा है। गांव की पंगडंडियों से निकलकर वो न सिर्फ देश सेवा करना चाहते हैं, बल्कि अपने परिवार का नाम रोशन करने का सपना लेकर भर्ती में आए हैं।

Indian Army Bharti 2022 Agniveer Army Recruitment begins in Agra
भर्ती स्थल पर युवाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
युवाओं का कहना है कि चार साल ही नहीं, चार दिन के लिए भी वर्दी पहनने का मौका मिला तो भी गुरेज नहीं है। कोई पहली बार आया है तो कोई चार साल से तैयारी में लगा हुआ था। कई युवाओं ने तो बिना किसी कोचिंग के तैयारी की है। 
Indian Army Bharti 2022 Agniveer Army Recruitment begins in Agra
अग्निवीर भर्ती स्थल पर लगे बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के विपिन कुमार ने बताया कि घर के बड़े सेना में हैं। उन्होंने ही सेना में जाने के लिए प्रेरणा दी। इसके लिए तीन साल से तैयारी कर रहे हैं। पहली बार भर्ती में आए हैं। देश सेवा करना चाहते हैं, फिर चाहे, फिर चार दिन के लिए ही क्यों न हो, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Bharti 2022 Agniveer Army Recruitment begins in Agra
अग्निवीर भर्ती के लिए पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर के माता टीला के रहने कार्तिक ने बताया कि दसवीं के बाद से आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। दिनरात गांव में दौड़ की तैयारी कर रहे थे। ललितपुर के मनीष राजपूत ने बताया कि सेना में भर्ती होना है। मेरे अंदर जुनून है। बिना किसी कोचिंग के तैयारी की है। भर्ती हुआ तो अपने माता-पिता का सपना पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
Indian Army Bharti 2022 Agniveer Army Recruitment begins in Agra
सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर के ही गौरव ने बताया कि फौज की नौकरी करने का जुनून है। आठ लोगों का ग्रुप है। एक ही गांव के युवाओं के साथ आए हैं। कासगंज के साहब सिंह ने बताया कि बचपन से सेना में जाना चाहते थे। देश की रक्षा करना चाहते हैं। घर परिवार में कोई नहीं है। तीन साल से लगातार तैयारी में लगी हैं। इस बार भर्ती होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed