{"_id":"5cc2e6f6bdec22144631aa39","slug":"independent-candidate-file-nomination-for-agra-north-assembly-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: भ्रष्टाचार की अर्थी के साथ तांगे से नामांकन दाखिल करने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: भ्रष्टाचार की अर्थी के साथ तांगे से नामांकन दाखिल करने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी
Sat, 27 Apr 2019 12:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा भ्रष्टाचार की अर्थी लेकर तांगे पर सवार होकर जब एक प्रत्याशी जिला मुख्यालय के लिए निकला तो सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मदन मोहन शर्मा ने अनोखे अंदाज में पर्चा दाखिल किया।
निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर अंतिम प्रक्रिया में है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस सीट के लिए मदन मोहन शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा तांगे पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे जो शहर में चर्चा का विषय रहा।
तांगे से नामांकन दाखिल करने जाते निर्दलीय प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
89 आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की आकस्मिक मृत्यु के बाद ये सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर 16 मई को मतदान होना है। वहीं नामांकन पत्र दाखिल हो रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मदन मोहन शर्मा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के लिए जाते निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
छात्र नेता रहे मदन मोहन शर्मा ने भ्रष्टाचार की अर्थी के साथ नामांकन का जुलूस निकाला। मदन मोहन शर्मा का कहना है कि आज का युवा भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहता है। इसकी शुरुआत किसी न किसी को करनी ही होगी।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर अभी भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर कांग्रेस ने रणवीर शर्मा और समाजवादी पार्टी गठबंधन ने पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।