{"_id":"5f379cc4e1eb6d196c21947f","slug":"independence-day-2020-in-agra-news-agra-celebrate-independence-day-with-joy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2020: ताजनगरी में शान से लहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day 2020: ताजनगरी में शान से लहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें आजादी का जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2020: कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संकट भी देश प्रेम का जज्बा डिगा नहीं सका। इसी जज्बे और जोश के साथ 74वें स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी ने आजादी का जश्न मनाया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं पर शान से तिरंगा लहराया। शनिवार सुबह तय समय के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। तिरंगे को राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गई। शहर से देहात तक स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ध्वजारोहण किया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। आयकर कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी और प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय जयंत मिश्रा समेत स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
3 of 7
तिरंगे को सलामी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने झंडा रोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने ध्वजारोहण किया। आगरा के पंचकुइया स्थित शिक्षा भवन में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2020: परिवार संग गया राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनियों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत लोगों ने सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान गाया। 52 सेकंड तक शहर से देहात तक 'जन-गण-मन' गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।