{"_id":"5d663b898ebc3e016a1800d0","slug":"iconic-site-of-central-government-agra-fort-stone-colour-changed-in-black","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनदेखीः 'काला' पड़ा लाल पत्थरों से बना आगरा किला, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखीः 'काला' पड़ा लाल पत्थरों से बना आगरा किला, देखें तस्वीरें
Wed, 28 Aug 2019 02:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बलुई पत्थर से तामीर किया गया आगरा किला काला पड़ गया है। रखरखाव और मरम्मत में लापरवाही बरते जाने के कारण किले की बाहरी दीवारें काई से काली पड़ गई हैं तो दीवारों के पत्थरों के बीच से पौधे और घास निकल रहे हैं। अमर सिंह गेट से दिल्ली गेट और हाथी दरवाजे के पास बाहरी दीवारों की जर्जर स्थिति है, जबकि हर साल किले की टिकटों की बिक्री से एएसआई को 31 करोड़ रुपये की कमाई होती है।
बाहरी दीवारों पर जमी काई
- फोटो : अमर उजाला
बीते तीन साल में आगरा किला के संरक्षण पर केवल एक करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं। इनमें 2016-17 में एएसआई ने 48 लाख रुपये के काम कराए, वहीं 2017-18 में टेंडर, मरम्मत के लिए ऑनलाइन पोर्टल के चलते एक भी काम नहीं हो पाया। इस पूरे साल संरक्षण का कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद 2018-19 में 52 लाख रुपये की लागत से दीवारों का संरक्षण कराया गया।
किले की बाहरी दीवारें काई से काली पड़ गई
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा सर्किल अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि किले की दीवार, अंगूरी बाग, मोती मस्जिद के पास पाथवे समेत कई काम इस साल कराए जा रहे हैं। करीब तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाकर दिल्ली भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवारों का नहीं हो पाया संरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा सर्किल अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि एक करोड़ रुपये तक के संरक्षण कार्य इस वित्तीय वर्ष तक हो पाएंगे। अक्तूबर से किले की दीवार की सफाई और प्वाइंटिंग का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
किले की बाहरी दीवारें काई से काली पड़ गई हैं। अमर सिंह गेट से दिल्ली गेट और हाथी दरवाजे के पास बाहरी दीवारों की जर्जर स्थिति हैँ। बताया गया है कि 2018-19 में 52 लाख रुपये की लागत से दीवारों का संरक्षण कराया गया था।