न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता प्रीति (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके पति उपेंद्र उर्फ उमंग ने बेहद खौफनाक तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि वारदात के वक्त कमरे में उपेंद्र की प्रेमिका और एक अन्य युवती भी थी। पुलिस अब दोनों युवतियों की तलाश में जुटी है।
Agra Murder Case: पति ने रात में प्रेमिका को बुलाया घर, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूछताछ में उसने बताया कि उसके प्रेम संबंध न्यू आगरा क्षेत्र की युवती से थे। उसने टेक्सटाइल डिजायनिंग में डिप्लोमा कर रखा है। पहले जयपुर में नौकरी करती थी। अब आगरा आ गई है। वह प्रेम संबंध की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं था। मगर, परिवार वाले नहीं माने। शादी के बाद प्रेमिका को लेकर झगड़ा होने लगा। वह फोन पर बात भी नहीं कर पाता था। पूर्व में उसका मोबाइल भी झगड़े में टूट गया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि शनिवार रात को पत्नी से झगड़ा हो गया था। प्रीति दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात में प्रेमिका अपनी सहेली के साथ आई थी। दोनों घर के बराबर में प्लॉट में रहीं। तड़के प्रेमिका और उसकी सहेली को घर में बुला लिया। पत्नी पर चाकू से हमला बोला। गर्दन पर वार किए, पत्नी ने बचने की कोशिश की। इस दौरान उसके हाथों पर भी चाकू मारे। पुलिस को कमरे से चाकू नहीं मिला। यही आशंका है कि प्रेमिका चाकू लेकर चली गई। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।