जम्मू कश्मीर के साम्बा सेक्टर में तैनात आगरा के सिकंदरा स्थित लखनपुर गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह बघेल (28) का अंतिम संस्कार परिवार के लोगों ने रोक दिया है।
2 of 5
हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
लोग शहीद का पार्थिव शरीर लेकर आगरा-दिल्ली हाईवे पर आ गए हैं। भारत माता की जय, देवेंद्र अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते नेशनल हाईवे पर जमा लगा दिया है।
3 of 5
हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। लेकिन परिजन और गुस्साए लोग अभी भी योगी को बुलाने पर अड़े हुए हैं।
4 of 5
हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन गुस्साए लोगों को परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके चलते स्थिति और खराब होती जा रही है।
5 of 5
हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के परिजन और उनके समर्थन में आए लोग अपनी मांग पर अड़े हैं। हाईवे पर हजारों की संख्या में भीड़ है। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।