{"_id":"5f8c4066f387944f30145190","slug":"huge-crowd-of-devotees-gathered-in-banke-bihari-temple-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी के दर्शन को दूसरे दिन भी उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिर के बाहर लगी आधा किमी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी के दर्शन को दूसरे दिन भी उमड़ी भक्तों की भीड़, मंदिर के बाहर लगी आधा किमी लंबी कतार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। रविवार को मंदिर के बाहर करीब आधा किलोमीटर लंबी भक्तों की कतार लग गई। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशेन के बाद भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। बता दें कि सोमवार से बांकेबिहारी मंदिर के पट फिर से बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों की भीड़ के कारण यह निर्णय लिया है।
2 of 6
बांकेबिहारी दर्शन पाकर भावुक हुए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च माह में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। 17 अक्तूबर को मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। एक दिन में 400 श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था बनाई गई, लेकिन पहले दिन ही करीब 20 हजार भक्त वृंदावन पहुंचे थे। इनमें से अधिकांश लोगों ने रात तक दर्शन किए। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हुआ।
3 of 6
रविवार को तड़के ही लग गई भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर करीब आधा किलोमीटर तक भक्तों की कतार लगी रही। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश से आए ठाकुर बांकेबिहारी के भक्त अपने आराध्य के दर्शन को आतुर दिखाई दिए। कोरोना के खौफ पर आस्था भारी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
एक-एक कर भक्तों को तीन नंबर गेट से मंदिर में प्रवेश दिया गया। चार नंबर गेट से उन्हें बाहर निकाला गया। इससे पहले इन सभी भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान मंदिर में पुरुष और महिला सुरक्षा गार्ड मुस्तैद नजर रहे। उधर, दोपहर बाद भक्तों की भीड़ को देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट फिर से बंद करने निर्णय जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि पोर्टल पर अधिक लोड होने के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में अब 19 अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू होने तक मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।