{"_id":"5f05addd048a4a46b3165a38","slug":"horrific-accident-six-death-story-of-spot-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही बिछ गईं लाशें, हादसे का मंजर देखकर सहमे मजदूर, बताई पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक झपकते ही बिछ गईं लाशें, हादसे का मंजर देखकर सहमे मजदूर, बताई पूरी कहानी
Wed, 08 Jul 2020 05:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:06 PM IST
सार
पलक झपकते ही बिछ गईं लाशें, दो के सिर धड़ से हुए अलग
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल व दूसरे चित्र में हादसे के बाद मौजूद मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
साहब, हम दोनों रिक्शा लेकर आ रहे थे। तभी गुरुद्वारा की तरफ से एक कंटेनर आया। वह तेज गति में था, वह पहले नाले के ऊपर चढ़ा। नाले के पटाव पर सो रहे लोगों के ऊपर से निकल गया। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चालक रुका नहीं। कंटनेर को सिकंदरा की तरफ ले गया। दो लोगों के सिर धड़ से अलग हो गए। हाईवे पर खून ही खून हो गया। हमारी तरफ भी कंटनेर आ रहा था, लेकिन हमने दूसरी तरफ भागकर खुद को बचाया। यह कहना था मोहन उर्फ कालू और सुरेंद्र का। दोनों सिकंदरा से रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। अगली स्लाइड में पढ़िये हादसे की पूरी कहानी...
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की कहानी
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र राम नगर पुलिया तो कालू मध्य प्रदेश का रहने वाला है। दोनों सिकंदरा क्षेत्र में रिक्शे से कबाड़ा बीनने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात 2.30 बजे गुरुद्वारा की तरफ आ रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार में चल रहे ट्रकों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। दोनों कामायनी कट से दूसरी दिशा में रिक्शे से आ रहे थे। तभी तेज गति से एक कंटेनर आया। पहले ढके हुए नाले पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पहिया नहीं चढ़ा। पांच मीटर दूर चलते ही आगे का पहिया चढ़ गया और कंटेनर बायीं ओर बढ़ता गया। 25 फुट पर जूते की दुकान के सामने सो रहे लोगों को पर चढ़ गया।
संबंधित खबर : आगरा में भीषण हादसा, फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों पर कंटेनर चढ़ा, छह की मौत
संबंधित खबर : आगरा में भीषण हादसा, फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों पर कंटेनर चढ़ा, छह की मौत
हादसा करने वाला कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक ने कंटनेर धीमा किया, लेकिन रुका नहीं। वह सिकंदरा की ओर चला गया। सुरेंद्र और काले रिक्शे में थे। उन्होंने रिक्शा दूसरी तरफ ले जाकर जान बचाई। वह भी चपेट में आ सकते थे। उनका कहना था कि हादसे के बाद चारों तरफ खून हो गया। चीखपुकार मच गई। दो लोगों के सिर धड़ से अलग हो गए। बुधवार सुबह दोनों घटनास्थल पर आए। घटना में मरने वालों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा के पास घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
बोदला निवासी मुकेश भी मजदूरी करता है। वह भी पुलिस के सामने आया। उसने बताया कि वह रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिकंदरा में ईंट उतारकर लौट रहा था। तभी कंटेनर हाईवे किनारे सो रहे लोगों को रौंदता चला गया। वहां लाशें पड़ी हुई थीं। थोड़ी देर में ही पुलिस आ गई और उन्होंने सभी को वहां से उठा लिया। मुकेश ने सुबह आकर जानकारी ली।
विज्ञापन
थाना पर खड़ा हादसा करने वाला कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र और मोहन ने बताया कि सिकंदरा हाइ्र्रवे पर नाले के ऊपर बड़ी संख्या में लोग सो जाते हैं। हादसे के समय भी सो रहे थे। कंटेनर की टक्कर से एक साइनेज का खंभा और एक बिजली के खंभे के सपोर्ट के लिए लगा खंभा टूटकर अलग हो गया। इससे तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर वहां पर सो रहे लोग जाग गए। वहीं गुरुद्वारा पर मौजूद पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने कंटेनर का पीछा करने के साथ ही वारयलेस से थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आई पुलिस सभी को ले गई।