फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन शक्तिः थानेदार छात्रा ने कैंट स्टेशन का बगैर मास्क यात्री को समझाया कोरोना का खतरा

Fri, 27 Nov 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Himanshi Gupta made guest SHO at GRP Agra Cantt Station under Mission   Shakti
अतिथि थानेदार हिमांशी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति के तहत जीआरपी आगरा कैंट थाने में अतिथि थानेदार बनाई गईं हिमांशी गुप्ता ने आगरा कैंट स्टेशन पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। बगैर मास्क दिखे यात्री को कोरोना के खतरे से आगाह किया और हिदायत भी दी। टिकट खिड़की पर यात्रियों की परेशानी पूछी। यह पूछा कि कोई दलाल तो रिजर्वेशन कराने को पैसा नहीं मांग रहा है।


 
Himanshi Gupta made guest SHO at GRP Agra Cantt Station under Mission   Shakti
अतिथि थानेदार बनाई गईं हिमांशी गुप्ता को दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला
सेंट मेरी कॉलेज की नौवीं की छात्रा हिमांशी बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जीआरपी थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के शस्त्रागार, हेल्प डेस्क, आरपीएफ पोस्ट, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, यूवीएस सिस्टम, प्रीपेड बूथ का निरीक्षण किया।
Himanshi Gupta made guest SHO at GRP Agra Cantt Station under Mission   Shakti
अतिथि थानेदार बनाई गईं हिमांशी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
हेल्प डेस्क के केबिन का निर्माण होते देखकर पूछा कि इतने दिनों से यह केबिन क्यों नहीं बन पाई। इसके बाद उन्होंने आगरा कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर बगैर मास्क घूमते यात्री को रोककर पूछा कि मास्क क्यों नहीं लगाया। उसने जेब से मास्क निकाला तो बताया कि मास्क कोई सामान्य कपड़ा नहीं है। उसे कोरोना के खतरे से आगाह किया। हिदायत देकर उसे जाने दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himanshi Gupta made guest SHO at GRP Agra Cantt Station under Mission   Shakti
अतिथि थानेदार बनाई गईं हिमांशी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
थाने में ऑटो चालक रमेश ने शिकायत की कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पब्लिक टॉयलेट की समस्या है। इस पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराने को कहा। एक पुलिसकर्मी की वर्दी को ठीक करने को कहा।
विज्ञापन
Himanshi Gupta made guest SHO at GRP Agra Cantt Station under Mission   Shakti
कैंट जीआरपी थाने का निरीक्षण करतीं अतिथि थानेदार हिमांशी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में पुलिस के काम ने बदली सोच: हिमांशी
इस दौरान बातचीत में हिमांशी गुप्ता ने कहा कि पुलिस का काम बहुत चुनौतीपूर्ण है। वह बड़े होकर पुलिस अफसर बनना चाहती हैं, ताकि कमजोर लोगों की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाते हैं, लेकिन समाज के लिए काम करना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में किए गए कार्यों से पुलिस के प्रति लोगों की सोच बदली है। शाम पांच बजे थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह चक ने अतिथि थानेदार हिमांशी को बुके और प्रमाणपत्र देकर धन्यवाद दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed