{"_id":"634a379a22a9d76b5b527ef1","slug":"health-department-big-action-two-jholachap-clinic-sealed-in-sikri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सीकरी में दो झोलाछाप की दुकानें सील, एक के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सीकरी में दो झोलाछाप की दुकानें सील, एक के खिलाफ तहरीर
Sat, 15 Oct 2022 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को कई क्लीनिक व अस्पतालों का निरीक्षण किया। फतेहपुर सीकरी में दो झोलाछाप की दुकानें सील की। अभद्रता करने पर एक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पिनाहट में बिना पंजीकरण के जय मां हॉस्पिटल संचालित होता मिला, यहां टीम को एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं। न्यू जय हॉस्पिटल के बेसमेंट में अवैध मेडिकल स्टोर पाया गया। बाह में 5 में से 3 अस्पताल बेसमेंट में संचालित मिले, एक अवैध पाया गया। वहीं एत्मादपुर में अग्निशमन उपाय नहीं पाए गए। टीमों ने अब तक 62 अस्पताल बेसमेंट में संचालित होते पाए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट कस्बे में टीम को जय मां हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित मिला। पंजीकरण नहीं था। यहां एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं। संचालक भाग निकला। न्यू जय हॉस्पिटल में बेसमेंट में अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। ओम हॉस्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का इंतजाम नहीं था। सीएचसी केंद्र प्रभारी पिनाहट डॉ. विजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
बाह में टीम ने 5 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जरार में ओम हॉस्पिटल, बाह में न्यू प्रज्ञा हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के बेसमेंट में चलते मिले। धोबई में श्रीश्याम हॉस्पीटल भी बेसमेंट में चल रहा था। आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। धोबई में गुरु गोरखनाथ अस्पताल भी पंजीकृत नहीं है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बाह के डॉ. खुशी और डॉ. सुनीता गुप्ता के हॉस्पिटल रजिस्टर्ड थे, लेकिन मानक पूरे नहीं मिले। सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में टीम ने दो होम्योपैथिक क्लीनिक, तीन अस्पतालों की जांच की। जेपीएस हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, श्रीराम पॉली क्लीनिक, चरक क्लीनिक व कृष्णा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। अधीक्षक डॉ. बीके सोनी के नेतृत्व में टीम में डॉ. प्रमोद कुशवाहा, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में टीम ने बघेल क्लीनिक, राजेंद्र क्लीनिक, द्वारकाधीश क्लीनिक, अलका हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल में निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि सीएमओ को रिपोर्ट भेज रहे हैं।