{"_id":"632eea00a5ea62409b2751b5","slug":"hathras-student-arrested-for-changing-bams-copies-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DBRAU: बीएएमएस कॉपियां बदलने के मामले में हाथरस का छात्र गिरफ्तार, बताया किस तरह होता था बदली का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DBRAU: बीएएमएस कॉपियां बदलने के मामले में हाथरस का छात्र गिरफ्तार, बताया किस तरह होता था बदली का खेल
Sat, 24 Sep 2022 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हाथरस का छात्र
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा की कापियां बदलने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी हाथरस के कॉलेज का बीएएमएस का छात्र है। वह कॉपियां लिखता था। इसके बाद कॉपी को मूल कॉपी से हटाकर लिखी ही कॉपी लगा दी जाती थी। पुलिस को कई और नाम मिले हैं। उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कब्जे से तीन उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की है।
Trending Videos
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, पूछताछ करने पर दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि वो राहुल पाराशर, पुनीत, रंजीत, जयन्त, अशरफ डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में बीएएमएस में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं से रुपया लेकर उनके परीक्षाओं में नंबर बढ़वाने व फेल छात्र व छात्राओं को पास कराने का काम करते हैं।
छात्र नेता के घर पहुंची एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
राहुल पाराशर विश्वविद्यालय में छात्र नेता है, जिसकी विश्वविद्यालय में अच्छी जान पहचान है। देवेन्द्र सिंह के माध्यम से कोपियां अपने पास मंगवाते थे। जो छात्र फेल होते थे, उनकी कापियों के स्थान पर हमारे द्वारा लिखी गई कापियां रख देते थे, तब लिखी गईं सारी कापियां हमसे ले जाया करता था। राहुल और रंजीत को सारी जानकारी है कि वह एजेंसी में कापियों को किस माध्यम से पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ
- फोटो : अमर उजाला
26 अगस्त को राहुल पाराशर और रंजीत ने बहुत सारी कापियां हमें लिखने के लिए दी थीं, जिनमें से ये कापियां गलती से आ गईं थीं, जो लिखी नहीं जानी थी। इनके बारे में राहुल पाराशर ने कहा था कि इन कापियों को अपने पास रखना। उन्हें बाद में तुम लोगों से ले लूंगा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सरकारी उत्तर पुस्तिका बरामद हुई हैं। पुनीत हाथरस के एक कॉलेज में बीएमएस तृतीय वर्ष का छात्र है। वही छात्रों की कापियां लिखता था। इसके बाद कापियों को बदल दिया जाता था।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई गिरफ्तारी
1- दुर्गेश ठाकुर पुत्र प्रकाश सिंह निवासी 6-परसाईपुर नहौरा, थाना जलालपुर, जौनपुर।2- पुनीत पुत्र रामलखन सिंह निवासी नमैनी, थाना कोतवाली, कासगंज ।