फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंसा की साजिश का मामला: आलम की पत्नी का आरोप- मेरे पति को पुलिस ने झूठा फंसाया

Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hathras case CFI member Alam wife serious allegations on police
कोर्ट परिसर में आलम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विदेशी फंडिंग से हिंसा भड़काने की साजिश के आरोप में मथुरा की अस्थायी जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) एवं सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य रामपुर निवासी मोहम्मद आलम की पत्नी बुशरा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसके पति को पुलिस ने झूठा फंसाया है। आलम दिल्ली में टैक्सी चलाता है, उसका पीएफआई या सीएफआई से कोई संबंध नहीं है। गुरुवार को आलम के परिजन उसकी जमानत लिए आए थे। 
Trending Videos
Hathras case CFI member Alam wife serious allegations on police
आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के एडीजे दशम के न्यायालय में गुरुवार का मोहम्मद आलम की जमानत अर्जी पर सुनवाई थी। जमानत कराने के लिए आलम की पत्नी बुशरा दिल्ली से आई थी। उसके साथ आलम की दो बहनें फुलवी और सहजी, चचेरा भाई महबूब आलम और सास शहाना भी आई थीं। 
Hathras case CFI member Alam wife serious allegations on police
आरोपी आलम की पत्नी बुशरा - फोटो : अमर उजाला
बुशरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आलम पढ़ा-लिखा नहीं है और उसका बैंक खाता बंद है। आलम पांच अक्तूबर को सुबह छह बजे घर से चला था। सुबह नौ बजे फोन भी बात भी हुई थी, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। अगले दिन पता चला कि आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुशरा ने बताया कि आलम के साथ जो लोग गिरफ्तार किए हैं, उन्हें वह व परिवार के लोग नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras case CFI member Alam wife serious allegations on police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पांच अक्तूबर को मसूद अहमद निवासी बहराइच, आलम निवासी रामपुर, अतीकुर्रहमान निवासी मुजफ्फरनगर और सिद्दीक निवासी केरल को थाना मांट पुलिस ने हिंसा फैलाने की साजिश के आरोप में पकड़ा था। ये चारों कार से हाथरस जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि इनकी कार से भड़काऊ साहित्य मिला था। 
विज्ञापन
Hathras case CFI member Alam wife serious allegations on police
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इन चारों के संबंध पीएफआई और सीएफआई से होने की पुष्टि की। हिंसा भड़काने की साजिश के मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। वहीं गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपी अस्थायी जेल में बंद हैं। गुरुवार की आलम की जमानत पर सुनवाई हुई। एसटीएफ ने जांच के लिए समय मांगा। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए चार नवंबर की तारीख तय की है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed