{"_id":"5f01aeb16584b05929162fa0","slug":"guru-purnima-2020-mudia-shobhayatra-held-in-govardhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर 500 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन, संतों ने धूमधाम से निकाली मुड़िया शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर 500 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन, संतों ने धूमधाम से निकाली मुड़िया शोभायात्रा
Mon, 06 Jul 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
मुड़िया शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर मथुरा के गोवर्धन में रविवार को मुड़िया संतों ने 500 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए धूमधाम से मुड़िया शोभायात्रा निकाली। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के कारण शोभायात्रा में ज्यादा श्रद्धालु शामिल नहीं हो पाए। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से कोरोना महामारी के सर्वनाश के लिए प्रार्थना की।
मुड़िया शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मुड़िया शोभायात्रा महंत रामकृष्ण दास के निर्देशन में गोवर्धन के चकलेश्वर स्थित सनातन गोस्वामी के समाधि स्थल से शुरू हुई। यह दसविसा हरदेवजी मंदिर होकर मानसी गंगा की परिक्रमा करते हुए निकली। शोभायात्रा में मुड़िया संत ढप-ढोलक, मृदंग और हारमोनियम की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।
मुड़िया शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस अनोखी परंपरा में हर साल हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस बार कोरोना के कारण शोभायात्रा में बहुत कम श्रद्धालु शामिल हो सके। जिला प्रशासन ने सशर्त शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी थी। इसके चलते शोभायात्रा में आश्रम से जुड़े साधु-संत व स्थानीय लोग ही शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुड़िया शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। परंपरागत मुड़िया शोभायात्रा में गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, चेयरमैन कंचन शर्मा, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, सभासद सियाराम शर्मा गौतम खंडेलवाल आदि शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
मुड़िया शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यह है मान्यता
गौड़ीय संप्रदाय के अनुयायी सनातन गोस्वामी पाद महाराज हर रोज गोवर्धन मानसी गंगा की परिक्रमा लगाया करते थे, लेकिन जब उन्होंने भी देह त्याग किया तो उनकी याद में उनके हजारों शिष्यों ने अपने सिर मुड़वा कर पूरे कस्बे में उनके शव के साथ यात्रा निकाली। तभी से लेकर यह परंपरा चली आ रही है।
गौड़ीय संप्रदाय के अनुयायी सनातन गोस्वामी पाद महाराज हर रोज गोवर्धन मानसी गंगा की परिक्रमा लगाया करते थे, लेकिन जब उन्होंने भी देह त्याग किया तो उनकी याद में उनके हजारों शिष्यों ने अपने सिर मुड़वा कर पूरे कस्बे में उनके शव के साथ यात्रा निकाली। तभी से लेकर यह परंपरा चली आ रही है।