{"_id":"5e560f7b8ebc3ef3963addcc","slug":"guide-nitin-singh-visits-tajmahal-to-donald-trump-said-feel-proud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया को ताजमहल दिखाने वाले गाइड नितिन बोले- और जिम्मेदारियां बढ़ा गए राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया को ताजमहल दिखाने वाले गाइड नितिन बोले- और जिम्मेदारियां बढ़ा गए राष्ट्रपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:13 PM IST
सार
ताजमहल में 85 मिनट बिताने वाले टूर गाइड नितिन सिंह का पूरा दिन टीवी चैनलों के इंटरव्यू, एफएम चैनलों की रिकार्डिंग और लोगों के साथ सेल्फी में बीता
विज्ञापन
1 of 5
टूर गाइड नितिन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ ताजमहल में 85 मिनट बिताने वाले टूर गाइड नितिन सिंह का पूरा दिन टीवी चैनलों के इंटरव्यू, एफएम चैनलों की रिकार्डिंग और लोगों के साथ सेल्फी में बीता। ताज दिखाकर लौटे नितिन सिंह के परिचितों ने रात में ही उनके घर पहुंचकर फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया और सेलीब्रिटी की तरह उनके साथ फोटो खिंचवाए।
2 of 5
ताजमहल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के साए तले ताजगंज के कटरा फुलेल में रहने वाले गाइड नितिन सिंह की जिंदगी ट्रंप के साथ बिताए 85 मिनट ने पूरी तरह से बदल दी। किसी सेलीब्रिटी की तरह उनके पास रात से ही लोगों का तांता लगा रहा।
3 of 5
ताजमहल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप-मेलानिया गाइड नितिन के साथ
- फोटो : अमर उजाला
रात एक बजे तक उनके दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसी मौजूद रहे तो मंगलवार सुबह 20 से ज्यादा टीवी चैनलों, यू ट्यूब चैनल, वेबसाइटों ने इंटरव्यू किए। भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, ग्वालियर, लुधियाना समेत 15 से ज्यादा शहरों के एफएम ने उनसे ट्रंप की ताज यात्रा पर बात की। पूरे दिन लंच और डिनर तक का वक्त उन्हें किसी तरह निकालना पड़ा। दिन भर फूल मालाओं के साथ लोग उनके घर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल दिखाने के बाद मिले सम्मान को दिखाते नितिन
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल की बेटी शताक्षी सिंह ने नितिन को जब टीवी चैनलों पर देखा तो खुशी का ठिकाना न रहा। सेंट एंथनीज स्कूल में एलकेजी में पढ़ रही बेटी ने अपने साथियों को उनके टीवी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ दिखने की बात गर्व से बताई।
विज्ञापन
5 of 5
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल दिखाने के बाद नितिन
- फोटो : अमर उजाला
मेरे रिश्तेदार, मित्र, परिचितों और कई देशों में मौजूद पुराने क्लाइंट ने टीवी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुझे देखा तो फोन किए। पूरा दिन इसी में बीता है, लेकिन मेरे ऊपर अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। लोगों ने किसी सेलीब्रिटी की तरह मुझे प्यार दिया, सेल्फी लिए। नितिन सिंह, गाइड
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।