फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरवेश यादव हत्याकांड: पांच महीने बाद पुलिस ने लगाई ये रिपोर्ट, जानिये पूरी खबर

Thu, 07 Nov 2019 05:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Former Up bar council chief darvesh singh yadav Police Gave clean chit to Accused
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच महीने चली जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों का घटना में कोई रोल नहीं पाया। मुख्य आरोपी अधिवक्ता मनीष बाबू शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके मोबाइल की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने से पहले ही पुलिस ने चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर केस की फाइल बंद कर दी है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...
Former Up bar council chief darvesh singh yadav Police Gave clean chit to Accused
दरवेश यादव के साथ हत्यारोपी मनीष शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एटा निवासी दरवेश यादव की हत्या 12 जून की दोपहर दीवानी कचहरी में अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में की गई थी। इससे थोड़ी देर पहले ही दरवेश यादव का कचहरी में भव्य स्वागत किया गया था। इसमें एडवोकेट मनीष बाबू शर्मा मौजूद था। वह दरवेश के आगे बढ़ते जाने से मन ही मन ईर्ष्या करने लगा था। लंबे समय तक दोनों ने साथ प्रैक्टिस की थी लेकिन काफी समय से बोलचाल बंद थी।
Former Up bar council chief darvesh singh yadav Police Gave clean chit to Accused
दरवेश यादव (फाइल) - फोटो : Facebook
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कोशिश की थी कि दोनों के बीच सुलह हो जाए। इसके लिए बैठक कराई गई थी। इसी में मनीष को गुस्सा आया और उसने दरवेश को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। बाद में मनीष ने खुद की कनपटी में भी गोली मार ली थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया था। दरवेश ने थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया था। मनीष की मृत्यु 11 दिन बाद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Up bar council chief darvesh singh yadav Police Gave clean chit to Accused
दरवेश यादव की हत्या आरोपी मनीष शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर में मनीष, उसकी पत्नी वंदना और दोस्त विनीत गुलेचा को नामजद किया गया था। न्यू आगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि दस गवाहों के बयान के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है। विनीत और वंदना का कोई रोल इस केस में नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Former Up bar council chief darvesh singh yadav Police Gave clean chit to Accused
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मौके पर दस लोग मौजूद थे। इनमें इंस्पेक्टर सतीश यादव, दरवेश के रिश्तेदार भी शामिल हैं। सभी के बयान दर्ज किए गए। इनके आधार पर पाया गया कि दरवेश और मनीष के बीच विवाद था। मनीष की मौत हो चुकी है। इस कारण फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed