फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: वृंदावन में विदेशी अभिनेत्री का डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल चोरी, शूटिंग के दौरान हुई वारदात

Sun, 13 Nov 2022 09:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Nov 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Foreign actress iPhone Max Pro mobile stolen during song shooting in Vrindavan
अभिनेत्री उलियाना (अंबिका) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा और वृंदावन में चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाएं रुक नहीं रहीं। तीर्थस्थलों पर आने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार को केशीघाट पर गाने की शूटिंग कर रही विदेशी अभिनेत्री का कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। अभिनेत्री के बैग में मोबाइल फोन रखा था। जब उसने बैग देखा तो इसकी जानकारी हुई। अभिनेत्री ने टीम के साथ शूटिंग स्थल पर मोबाइल खोजती रही। जब कहीं नहीं मिला तो इसकी शिकायत कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई लोगों से पूछताछ भी की।

मूलरूप से कोलंबिया निवासी अभिनेत्री उलियाना (अंबिका) दुबई और वृंदावन में सीरियल के साथ फिल्मों में कलाकार की भूमिका निभा रही हैं। पिछले कई दिन से वह वृंदावन में रहकर गाने की शूटिंग कर रही हैं। शनिवार को वह अपनी टीम के साथ वह केशीघाट पर गाना शूट कर रहीं थी। इस बीच से उनके बैग में रखा मोबाइल चोरी हो गया।

Foreign actress iPhone Max Pro mobile stolen during song shooting in Vrindavan
अभिनेत्री उलियाना - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री को मोबाइल चोरी होने की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने अपना बैग खोला। बैग में फोन न देख वह हैरान रह गईं। उन्होंने इसकी जानकारी टीम को दी। टीम के सदस्य मोबाइल खोजने में जुट गए, लेकिन काफी प्रयास के बाद मोबाइल नहीं मिला। 
Foreign actress iPhone Max Pro mobile stolen during song shooting in Vrindavan
शूटिंग टीम के सदस्य अनुरागी और अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री को मोबाइल चोरी होने की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने अपना बैग खोला। बैग में फोन न देख वह हैरान रह गईं। उन्होंने इसकी जानकारी टीम को दी। टीम के सदस्य मोबाइल खोजने में जुट गए, लेकिन काफी प्रयास के बाद मोबाइल नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Foreign actress iPhone Max Pro mobile stolen during song shooting in Vrindavan
बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी चेन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मथुरा के तीर्थस्थलों पर चेन स्नेचर्स भी सक्रिय है। सात नवंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बाइक सवारों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी। इसके बाद महिला को धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए।
 
विज्ञापन
Foreign actress iPhone Max Pro mobile stolen during song shooting in Vrindavan
निजी अस्पताल में पीड़ित महिला और उसके परिजन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सात नवंबर को ही गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर वारदात हुई। यहां एक बदमाश महिला श्रद्धालु के कान से कुंडल खींच कर फरार हो गया। कान फटने से महिला लहूलुहान हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed