चंबल नदी फिर उफन रही है, जिससे आगरा जिले बाह और पिनाहट क्षेत्र के 38 गांवों में बाढ़ की आहट है। कोटा बैराज से सोमवार को 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शाम छह बजे धौलपुर में बाढ़ आ गई है। यहां जलस्तर खतरे के निशान से छह मीटर अधिक है। मंगलवार सुबह सात बजे तक पानी पिनाहट पहुंच जाएगा। यहां चंबल में बाढ़ आ सकती है। प्रशासन ने रात में अलर्ट जारी करते हुए 38 गांव खाली कराने के लिए मुनादी कराई है।
{"_id":"6303c6aa57d5641d470b434f","slug":"flood-alert-amid-rising-water-level-of-the-chambal-river-in-agra-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood Alert: चंबल नदी में छोड़ा गया 12 लाख क्यूसेक पानी, प्रशासन ने 38 गांव खाली करने को कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood Alert: चंबल नदी में छोड़ा गया 12 लाख क्यूसेक पानी, प्रशासन ने 38 गांव खाली करने को कराई मुनादी
Tue, 23 Aug 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोटा बैराज से छोड़ा गया चंबल में पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफान पर बह रही चंबल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बाढ़ के खतरे को भांपते हुए प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है। गांव-गांव मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने को कहा गया है। मंगलवार सुबह से चंबल का जलस्तर तेजी से बढ़ने के आसार हैं।
उफान पर बह रही चंबल
- फोटो : अमर उजाला
आठ बाढ़ चौकियां अलर्ट
एसडीएम ने बताया कि आठ बाढ़ चौकियां बनाई हैं। हल्का लेखपालों को गांव में ही रुकने के निर्देश हैं। निगरानी के लिए जैतपुर और खेड़ा राठौर थाने के प्रभावित गांव में तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह, बासोनी, पिनाहट थाने के गांवों पर नायब तहसीलदार गौरव अग्रवाल, मंसुखपुरा पिनाहट क्षेत्र में खुद एसडीएम मोर्चा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह और पिनाहट में बाढ़ का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
ये गांव हो सकते हैं प्रभावित
चंबल में आई बाढ़ से 30 से अधिक गांव विस्थापित हो सकते हैं। मंसुखपुरा में रेहा, बरेंडा,तासौड, पिनाहट में क्योरी, करकोली, महगोली, उटसाना, उमरैठा पुरा, बघरैना, बासौनी, जेबरा, कुंवरखेड़ा, सिमराई, गुढ़ा, पुरा भगवान, खेड़ा राठौर, महुआशाला, गोहरा, रानी पुरा, नंदगवां, बिट्ठौना, प्यारमपुरा, मुकुटपुरा, हतकांथ, नावली, कोरथ, कमोनी, उदयपुर खुर्द आदि गांव प्रभावित होने की आशंका है। इन गांव में 20 हजार से अधिक आबादी है।
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर घटा
- फोटो : अमर उजाला