फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बीच सड़क पर 'वानर युद्ध' देख ठिठक गए राहगीर, दो घंटे तक लगा रहा जाम

Mon, 09 Sep 2019 01:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
fight of monkeys on the road in bah agra
बीच सड़क पर आपस में भिड़े बंदर - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में बंदरों का आतंक थम नहीं रहा है। शहर से लेकर देहात तक बंदरों के झुंड उत्पात मचा रहे हैं। रविवार को कस्बा बाह में वानरों के बीच ऐसा युद्ध हुआ, जिसके कारण दो घंटे तक बाह-बिजौली मार्ग जाम रहा। करीब 250 बंदरों का झुंड देख किसी की भी रास्ते से गुजरने की हिम्मत नहीं हुई। 
fight of monkeys on the road in bah agra
दो घंटे तक जाम रहा मार्ग - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह करीब नौ बजे तहसील परिसर के पास बंदरों के दो झुंड आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर करीब 250 बंदर जुटे गए। इस दौरान बंदर एक-दूसरे पर हमला करते रहे। 
fight of monkeys on the road in bah agra
एक-दूसरे पर हमला करते बंदर - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बंदरों के इस तरह से लड़ने के कारण बाह-बिजौली मार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान बंदरों के हमले के डर से राहगीर भी सहमे रहे। क्योंकि इलाके के कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
fight of monkeys on the road in bah agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बाह, बटेश्वर, जरार, जैतपुर में बंदरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। अब भी बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ है। आए दिन लोग इनके हमले में घायल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
fight of monkeys on the road in bah agra
ताजमहल में बंदर - फोटो : अमर उजाला
बंदरों का आतंक देहात में ही नहीं, शहर में भी है। ताजमहल में तो पर्यटकों पर बंदरों के झुंड कई बार हमला कर चुके हैं। बंदरों के हमले में ज्यादातर विदेशी पर्यटक घायल हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed