{"_id":"5fbf705a5572f0248f4308fb","slug":"farmers-protest-on-agra-gwalior-highway-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने पर अड़ीं मेधा पाटकर, आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बैठे किसान, देखें आंदोलन की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने पर अड़ीं मेधा पाटकर, आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बैठे किसान, देखें आंदोलन की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसान का धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसानों के साथ दिल्ली जा रहीं नर्मदा बचाव आंदोलन की अध्यक्ष मेधा पाटकर को रोके जाने पर आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार रात से धरना प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह भी किसान हाईवे से नहीं हटे। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद आगरा और धौलपुर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने के बाद कुछ देर के लिए किसान हाईवे की एक लेन से हट गए। दोपहर दो बजे फिर से जाम लगा दिया। मेधा पाटकर ने कहा है कि आगे ही रणनीति आज ही तय की जाएगी।
2 of 5
पुलिसकर्मियों से बात करतीं मेधा पाटकर (रात की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
कृषि अध्यादेश के विरोध में दिल्ली जा रही रहीं सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को आगरा-धौलपुर सीमा पर रोक लिया गया। वह कार्यकर्ताओं के साथ कार से बुधवार रात साढ़े आठ बजे यहां पहुंची थीं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर मेधा पाटकर ने किसानों के साथ हाईवे पर ही धरना शुरू दिया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।
3 of 5
हाईवे पर किसानों संग प्रदर्शन करतीं मेधा पाटकर
- फोटो : अमर उजाला
मेधा पाटकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से ग्वालियर होते हुई आगरा-धौलपुर सीमा पर पहुंची थीं। 11 जनवरी को छिंदवाड़ा से शुरू हुई जनाधिकार यात्रा का मेधा पाटकर नेतृत्व कर रही हैं। आगरा होते हुए उन्हें दिल्ली कूच करना था। वहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना है। मेधा पाटकर के साथ जनाधिकार यात्रा में कई किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाईवे पर बैठे आंदोलनकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा रोके जाने पर मेधा पाटकर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान बुधवार रात से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार दोपहर को पुलिस के समझाने पर किसानों ने एक घंटे के लिए हाईवे की एक लेन खोल दी। दो बजे के बाद किसानों ने फिर से आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जाम लगा दिया है।
मेधा पाटकर का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों के विरोध में और अंबानी, अडानी और जिंदल के पक्ष में तीन-तीन कानून कैसे ला सकती है? संविधान दिवस के अवसर पर ही आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपनी सीमा से हमें आगे जाने दे। आगे जो भी होगा मंजूर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।