Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Kisan Andolan Today Latest News: Agra Yamuna Expressway Traffic Jam Farmers Protest News: traffic jam on Yamuna expressway in Agra
{"_id":"5fd3a89d8ebc3e3c513d73c8","slug":"farmers-protest-news-traffic-jam-on-yamuna-expressway-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: किसानों को रोकने के लिए बंद कराईं 12 लेन, यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच किमी तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Andolan: किसानों को रोकने के लिए बंद कराईं 12 लेन, यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच किमी तक जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आगरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे की 16 में से 12 लेन बंद करा दीं। इससे भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतारें पांच किलोमीटर तक पहुंच गई। शाम के साढ़े सात बजे तक वाहन रेंगते रहे। लोगों ने हंगामा किया, तब पुलिस ने छह लेन और खोल दीं। रात दस बजे ट्रैफिक सामान्य हो पाया। जाम में एक सांसद की गाड़ी भी फंस गई थी। इससे सांसद के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और जबरदस्ती बैरियर को खोलकर दो लेन को शुरू करा दिया। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाता रही। हालांकि शनिवार को हालात सामान्य हैं।
2 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के इंचार्ज मेजर ( रिटायर्ड) मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस के कहने पर लेन बंद की गई थी। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। किसानों ने शनिवार को हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेस को टोल फ्री कराने का एलान किया है। इसे देखते हुए सभी हाईवे, एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात की गई है।
3 of 5
किसान आंदोलन: एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि सभी हाईवे और एक्सप्रेस पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिर्फ चार लेन खोलकर रखी गई थी। वाहनों का लोड ज्यादा था। इस कारण एक्सप्रेसवे पर लाइन लंबी होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम के दौरान फिरोजाबाद से आए एक सांसद गाड़ी भी जाम में फंस गई। जब जाम नहीं खुला तो सांसद के समर्थकों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। इस दौरान समर्थकों ने जबरदस्ती बूम को खोल कर एक नंबर और 2 नंबर की लाइनों को शुरू करा दिया। इससे 20 मिनट तक टोल फ्री रहा। 300 वाहन टोल फ्री गुजरे। इनसे तीन लाख रुपये टोल लिया जाना था, जो नहीं वसूला गया। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाती रही। किसी को पकड़ा नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
सांसद की गाड़ी निकलने के बाद फिर से वाहनों से टोल वसूला गया। टोल इंचार्ज मनीष कुमार का कहना है की टोल प्लाजा चौकी पर तैनात सिपाही ने कंट्रोल रूम पर एक नंबर और 2 नबवर लाइन को खोलने को कहा था, तब तक टीसी केबिन तक पहुंचता, पुलिस ने बूम को उठा दिया, जिससे करीब तीन सौ वाहन बिना टोल अदा किए ही निकल गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल का कहना है कि सांसद के समर्थकों ने जबरदस्ती टोल को खोला था। जिसकी वीडियो उन्होंने बना ली है। जांच कर कार्रवाई होगी ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।