फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: मथुरा में महापंचायत, हजारों किसान जुटे, रालोद-सपा के बड़े नेता भी शामिल

Sat, 30 Jan 2021 02:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
farmers protest latest update kisan mahapanchayat in mathura
मथुरा: किसान महापंचायत के मंच पर रालोद नेता जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के भावुक बयान के बाद किसान आंदोलन फिर तेज हो गया है। किसान आंदोलन को लेकर जगह-जगह महापंचायतों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में शनिवार को किसानों की महापंचायत हुई। इसमें हजारों की तादाद में किसान शामिल हुए। रालोद और सपा के बड़े नेता भी महापंचायत में पहुंचे। 

farmers protest latest update kisan mahapanchayat in mathura
मथुरा: महापंचायत में जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता राकेश टिकैत के भावुक होने का वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह और उनके पुत्र रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन करने की घोषणा कर दी है। मथुरा के नौहझील में आयोजित किसान महापंचायत में जयंत चौधरी समेत सपा नेता भी शामिल हुए। 
farmers protest latest update kisan mahapanchayat in mathura
मथुरा: महापंचायत में जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर नौहझील क्षेत्र में स्थित मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। इसमें जिलेभर से हजारों किसान जुटे। जानकारी के अनुसार मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers protest latest update kisan mahapanchayat in mathura
मथुरा: मथुरा में किसान महापंचायत में जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं एमएलसी डॉ. संजय लाठर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, रालोद नेता योगेश नौहवार, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धासिंह प्रधान, पूर्व विधायक ठा. तेजपाल सिंह आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
farmers protest latest update kisan mahapanchayat in mathura
किसान आंदोलन: डीएम और एसएसपी ने लिया एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का जायजा - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्सप्रेसवे पर यातायात में अवरुद्ध पैदा न हो, इसके लिए एक्सप्रेसवे पर मांट टोल समेत चार कटों पर पुलिस और पीएसी के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। किसानों से भी डीएम और एसएसपी ने सहयोग करने की अपील की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed