{"_id":"5cc2bf2abdec2214676ad0d5","slug":"drinking-water-crisis-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेताओं पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलीं- वोट मांगने कई आए, पानी दिलाने कोई नहीं आ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलीं- वोट मांगने कई आए, पानी दिलाने कोई नहीं आ रहा
Fri, 26 Apr 2019 01:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
आवासा विकास कालोनी की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भीषण गर्मी में पानी का संकट लगातार बढ़ रहा है। जिम्मेदार भी समस्या का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। यह हाल तो तब है, जब पर्याप्त मात्रा में बुलंदशहर से ताजनगरी में गंगाजल पहुंच रहा है। लोगों का गुस्सा उन नेताओं पर है जो वोट मांगने के लिए कई-कई बार आए लेकिन जल संकट पर उनके मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला है। कोई पीड़ा देखने तक नहीं आया है। कहीं खारा पानी है तो कहीं गंदा पानी और कहीं है ही नहीं, खरीदना पड़ रहा है।
पानी के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास के सेक्टर 6 डी में जल संस्थान की पाइप लाइन तो बिछी हुई है। पानी की भी सप्लाई होती है। मगर यहां आने वाला पानी इतना गंदा होता है कि वह पीना तो दूर हाथ पैर नहीं धोए जाते। ओमबती, सुनीता अग्रवाल, ममता रावत, मंजू श्रीवास्तव, उषा बंसल, तारावती, रजनी, सुमित्रा आदि का कहना है कि वाटर लेबल काफी नीचे पहुंच गया। सबमर्सिबल पंप काम नहीं कर रहा है। सप्लाई के पानी में बदबू आती है। कई बार तो कीचड़ निकलता है। बच्चे तक हाथ पैर नहीं धोना पसंद करते। कई बार शिकायत दर्ज कराई है। मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
बोदला चौराहे के पास फटी पानी की पाइप लाइन
- फोटो : अमर उजाला
जगदीशपुरा स्थित किशोरपुरा के गली नंबर चार में पानी का संकट बना हुआ है। यहां जल संस्थान की पाइप लाइन तक नहीं है। विधायक निधि से एक सबमर्सिबल पंप लगवाया गया है। जिससे पूरा मोहल्ला पानी भरता है। मगर यह सबमर्सिबल पंप भी खारा पानी देता है। जिससे पीने के पानी का यहां भी संकट है। अंगूरी देवी, गुलाब देवी, हेमंत कुमार, गुड्डी देवी, राजश्री, प्रेमवती, रोहित, जनेंद्र कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, शिवम दुबे आदि का कहना है कि एक सबमर्सिबल पंप होने की वजह से सुबह से ही पानी के लिए मारामारी मचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर वर्क्स तक पहुंचा गंगाजल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
किशोरपुरा की पूजा कश्यप ने बताया कि एक सबमर्सिबल पंप है, वो भी खारा पानी देता है। उसी से पूरा मोहल्ला पानी भरता है। मोहल्ले की सुनीता वर्मा ने कहा कि पाइप लाइन के लिये कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है। मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय महिला रूचि बंसल और काजल राना
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास निवासी काजल राना ने कहा कि पाइप लाइन तो है। मगर आज तक गंगाजल नहीं आया है। जबकि पिछले दिनों कैंप में गंगाजल आने की बात कही गई थी। रुचि बंसल ने कहा कि सभी लोग पानी का बिल जमा करते हैं। फिर भी पीने के लिए कीचड़युक्त का पानी मिल रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है।