{"_id":"6371fa0ee32b117a472faa00","slug":"dimple-yadav-reached-for-nomination-know-who-all-are-with-husband-akhilesh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के नामांकन के बाद बोले अखिलेश- पूरा परिवार है साथ, बताया क्यों नहीं आए शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के नामांकन के बाद बोले अखिलेश- पूरा परिवार है साथ, बताया क्यों नहीं आए शिवपाल
कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद लौटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने परिसर में ही पत्रकारों से वार्ता की। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी की यादों पर मैनपुरी का चुनाव हो रहा है। मैनपुरी नेताजी का गढ़ था और हमेशा रहेगा। उन्होंने दावा किया कि डिंपल की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद एक माह में ही चुनाव की घोषणा होने पर अखिलेश यादव ने बड़ी सफाई से जवाब दिया। चुनाव आयोग पर कोई टिप्पणी करने से मना करते हुए उन्होंने कहा कि अभी नेताजी की यादें ताजा हैं, इसलिए अच्छा है कि जल्दी चुनाव हो रहा है। मैनपुरी के विकास को याद दिलाते हुए उन्होंने जनता से भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान डिंपल बहुत ही शांत नजर आईं। उन्होंने बस एक बार कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ है।
2 of 5
तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव से जब शिवपाल सिंह के न आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सब नेताजी के गम से अभी उबरे नहीं हैं। बड़ी सादगी से नामांकन करने आए हैं। आगे सभी आएंगे।
3 of 5
अखिलेश व रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव ने लिया प्रो. रामगोपाल का आशीर्वाद
नामांकन के लिए पहुंची डिंपल यादव के साथ पति अखिलेश यादव के साथ प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव नामांकन कक्ष तक साथ रहे। नामांकन कक्ष में प्रवेश करने से पहले डिंपल यादव ने प्रो. रामगोपाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अखिलेश व रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यालय पर किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
नामांकन के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पर भी संबोधित किया। अखिलेश यादव ने मैनपुरी में सैनिक स्कूल निर्माण से लेकर एक्सप्रेस-वे निर्माण तक की याद दिलाई।
विज्ञापन
5 of 5
नामांकन करती डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी कहा करते थे कि उसी कार्य का शिलान्यास करो, जिसका उद्घाटन कर सको। भाजपा केवल शिलान्यास कर कार्यों को बीच में ही छोड़ देती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।