फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणपति बप्पा मोरया: आगरा में भक्तों ने दी भगवान गणेश को विदाई, धूमधाम से निकाले विसर्जन जुलूस

Sat, 10 Sep 2022 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
devotees immerse Lord Ganesha on the banks of Yamuna in Agra
गणेश विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

भक्तों ने अगले बरस जल्दी आने का वादा लेने के साथ गणपति को विदाई दी। आगरा में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी को शहर की सड़कों पर जैसे आस्था का सैलाब उमड़ आया। भजन-कीर्तन के साथ नृत्य करते, गुलाल उड़ाते भक्तों की टोलियां निकलीं। दशहरा, बल्केश्वर, कैलाश और अन्य घाटों पर बनाए गए विसर्जन कुंडों में गणपति का विसर्जन किया गया। आकलन है कि कुंडों में एक हजार से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया। घाटों पर बनाए गए कुंडों के अलावा पार्क और गमलों में भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शनिवार को भी गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है। 



प्रेमानंद कुंज, कमला नगर में जय झूलेलाल मेला कमेटी के अध्यक्ष अमृत मखीजा ने विशेष पूजा कराई। शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पहले महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कमला नगर में गणेश जी की विशाल प्रतिमा को क्रेन से ट्रक पर रखा गया। इसके बाद बल्केश्वर के अनुराग नगर में बने कुंड में विसर्जित किया गया। 

devotees immerse Lord Ganesha on the banks of Yamuna in Agra
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरती के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ नाचते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। पंडित अवधेश शर्मा ने विशेष पूजा की। सभी भक्तों को मोदक प्रसाद वितरित किया गया। 
devotees immerse Lord Ganesha on the banks of Yamuna in Agra
गणेश प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरती के बाद ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ नाचते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। पंडित अवधेश शर्मा ने विशेष पूजा की। सभी भक्तों को मोदक प्रसाद वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees immerse Lord Ganesha on the banks of Yamuna in Agra
गणेश प्रतिमा विसर्जित करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गोकुलपुरा स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। भजन-कीर्तन के साथ गणेश सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। कैलाश घाट पर गणेश प्रतिमा को विसर्जन किया गया। महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री, मनमोहन अस्थाना, मनीष शर्मा, अतुल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
devotees immerse Lord Ganesha on the banks of Yamuna in Agra
गणेश प्रतिमा विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नारी दर्पण चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में गणेश विसर्जन कैलाश मंदिर पर किया गया। यमुना के हाथी घाट, बल्केश्वर, कैलाश मंदिर आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुंड बनाए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed