फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Chahar wedding: जया के साथ जमकर थिरके क्रिकेटर दीपक चाहर, संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

Wed, 01 Jun 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jun 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar Jaya Bhardwaj wedding today in agra Deepak Chahar dance in sangeet ceremony
जया संग जमकर थिरके दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार को वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। वह आगरा के जेपी होटल में मंगतेर जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। मंगलवार को शादी की रस्में शुरू हो गईं। होटल जेपी में आयोजित संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बरबरी लाल रंग का कुर्ता-पजामा और जया भारद्वाज ने इलेक्टिक ब्लू कॉर्प रंग का क्रॉपटॉप और लहंगा पहना। दीपक और जया ने भांगड़े की धुन पर संगीत समारोह में एंट्री की। 



दीपक चाहर ढोल-नगाड़ों की धुन पर अपनी जीवन संगिनी जया भारद्वाज के साथ स्टेज पर पहुंचे। मेहमानों ने यहां भी उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जोपी होटल का सभागार तालियों से गूंज उठा। पूरा चाहर परिवार शादी की खुशियों में सराबोर हो गया।  दीपक और जया एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेज पर रहे और जमकर डांस किया। पंजाबी गानों की धुन के साथ ही बॉलीवुड गानों पर मेहमान भी खूब थिरके।

Deepak Chahar Jaya Bhardwaj wedding today in agra Deepak Chahar dance in sangeet ceremony
दीपक चाहर और जया भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ 'तुम देना साथ मेरा ओ मेरे हमनवाज...' गाने पर डांस किया, तो मेहमानों की तालियां देर तक बजती रहीं। दिल की पिच पर दीपक को क्लीन बोल्ड कर देने वाली जया इस गाने पर दीपक के साथ खूब थिरकीं।
Deepak Chahar Jaya Bhardwaj wedding today in agra Deepak Chahar dance in sangeet ceremony
पिता, बहन और जया के साथ दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
शादी की खुशियों का जश्न शाम से ही शुरू हो गया। दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर ने भी अपने बेटे के साथ जमकर नृत्य किया। इस दौरान तालियों की थाप पर पिता लोंकेद्र भी खूब नाचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Chahar Jaya Bhardwaj wedding today in agra Deepak Chahar dance in sangeet ceremony
परिजनों के साथ राहुल चाहर और ईशानी - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर के संगीत समारोह में उनके भाई भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर के साथ डांस किया। राहुल और ईशानी की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में हुई थी। शादी में दीपक और जया भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Deepak Chahar Jaya Bhardwaj wedding today in agra Deepak Chahar dance in sangeet ceremony
दीपक चाहर और जया भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
दीपक चाहर की शादी में पहुंचे मेहमान उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखाई दिए। दीपक ने भी मेहमानों केसाथ जमकर सेल्फी दी। काफी मेहमानों की कोशिश जया भारद्वाज और दीपक चाहर दोनों के साथ सेल्फी लेने की रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed