भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित फाइव स्टोर होटल जेपी पैलेस में उनकी शादी होगी। मंगलवार को शादी की रस्में शुरू हो गईं। संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बॉलीवुड गानों पर जया के साथ जमकर डांस किया। दीपक ने बरबरी लाल रंग का कुर्ता-पजामा और जया ने इलेक्टिक ब्लू कॉर्प रंग का क्रॉपटॉप और लहंगा पहना। दोनों एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेज पर जमकर थिरके। आज हल्दी की रस्म है। इस रस्म के दौरान परिवार और दीपक के कुछ खास मेहमान ही शामिल रहेंगे। इसके बाद रात करीब नौ बजे दीपक बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचेंगे। दीपक चाहर की शादी में कई बड़े क्रिकेटर आने की संभावना है।
Deepak Chahar wedding: दीपक की दुल्हनिया बनेंगी दिल्ली की जया, आज आगरा के होटल जेपी पैलेस में होगी शादी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन