{"_id":"62972ea4c6958d5a0c6be82c","slug":"deepak-chahar-jaya-bhardwaj-haldi-ceremony-photos-deepak-chahar-jaya-bhardwaj-wedding-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepak Chahar Wedding: तस्वीरों में देखिए दीपक चाहर की हल्दी की रस्म, मंगेतर जया के साथ हुए सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Chahar Wedding: तस्वीरों में देखिए दीपक चाहर की हल्दी की रस्म, मंगेतर जया के साथ हुए सराबोर
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आगरा के दीपक चाहर दिल्ली की रहने वाली मंगेतर जया भारद्वाज के साथ शादी कर रहे हैं। उन्होंने जया को पिछले सीजन आईपीएल के दौरान स्टेडियम में प्रपोज किया था। अब वह जया के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मंगलवार को शादी की रस्में शुरू हो गईं। संगीत समारोह में दीपक चाहर ने बॉलीवुड गानों पर जया के साथ जमकर डांस किया। बुधवार की सुबह हल्दी की रस्म हुई। हल्दी से नहाकर दीपक और जया खुशी से सराबोर हो गए। इस दौरान चाहर परिवार के सदस्यों के साथ खास मेहमान ही मौजूद रहे। रात करीब नौ बजे दीपक बरात लेकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचेंगे।
2 of 5
हल्दी की रस्म की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर दीपक चाहर की होने वाली दुल्हनिया जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। वह दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं।
3 of 5
दीपक चाहर के पास बैठे राहुल और उनकी पत्नी ईशानी
- फोटो : अमर उजाला
दीपक और जया की शादी से पूरा चाहर परिवार खुशी से सराबोर है। दीपक के चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- भाई आज तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। इस वीडियो में दीपक चाहर पर हल्दी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिवार के साथ दीपक चाहर और जया भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में दीपक चाहर बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देंगे। इसके लिए द रॉयल ग्रेंडयोर थीम पर तैयारी की गई है। इस थीम के अनुसार ही परिवार के सभी लोग परिधान पहनेंगे। इसके साथ ही 10 ऐसे मेहमान भी शादी की शोभा बढ़ाएंगे, जो दीपक जैसे परिधान ही पहनेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
जया भारद्वाज और दीपक चाहर
- फोटो : अमर उजाला
दीपक की शादी में मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश होंगी। इसमें ब्रज, अवधी, मुगलई, पंजाबी, साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ थाई और इटेलियन खाना भी होगा। आगरा की प्रसिद्ध चाट का स्टाल भी लगेगा। इसमें गोलगप्पे, दही भल्ला, चाट पापड़ी, कुल्फी, पावभाजी भी होगी। मीठे में हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।