उत्तर प्रदेश के एटा जिले की कोतवाली जलेसर क्षेत्र में शिक्षक पिता ने 15 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। बाद में सबूत मिटाने के लिए जला दिया। मामले की प्राथमिकी मृतका की मां ने अपने पति के विरुद्ध दर्ज कराई है।
{"_id":"630459105536d635df22ddd6","slug":"dead-body-hanged-on-the-tree-after-killing-daughter-etah-up-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा में शिक्षक पिता बना हैवान, बेटी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा में शिक्षक पिता बना हैवान, बेटी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर लगा दी आग
Tue, 23 Aug 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पिता व मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शकुंतला ने बताया कि रात करीब 3 बजे उसकी आंख खुली तो नीलू को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद वहां पहुंचे ब्रजवासी ने गांव के अन्य लोगों की मदद से साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुरुआती पड़ताल में मामला अवैध संबंधों का पाया गया है। आरोपी की पुत्री इसका विरोध कर रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आठ साल से चल रहे थे अवैध संबंध
पुत्री की हत्या करने वाले ब्रजवासी के अवैध संबंध आठ साल से चल रहे थे। संभवत इसकी जानकारी पत्नी को थी। वह किसी तरह बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब पुत्री को पता लगा कि उसे सहन न हुआ। विरोध किया तो पिता ने उसकी ही जान ले ली। आरोपी ब्रजवासी एक इंटर कॉलेज में प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसकी शादी 17 साल पहले शकुंतला से हुई थी। सबसे पहली संतान नीलू हुई। इसके बाद दो पुत्र पैदा हुए। नीलू अभी कक्षा 11 में पढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सिर पर था इश्क सवार
शादी के बाद कई साल तक सबकुछ सामान्य चलता रहा लेकिन बाद में दांपत्य जीवन में अड़चनें खड़ी होने लगीं। बकौल शकुंतला ब्रजवासी के संबंध रिजोर थाना क्षेत्र की एक महिला से 2014 में हो गए। पुत्री नीलू को अब जाकर यह बात पता लगी थी। जिसका उसने 22 अगस्त की रात पुरजोर विरोध किया लेकिन ब्रजवासी के सिर पर इश्क सवार था और उसने पुत्री की बात भी नहीं मानी। जब नीलू ने ज्यादा विरोध किया तो उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो