{"_id":"5d185c1a8ebc3e3c9369e403","slug":"three-year-old-ayush-murder-case-in-kasgnaj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मासूम के पेट पर खड़ा होकर कूदा था बेरहम सौतेला पिता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मासूम के पेट पर खड़ा होकर कूदा था बेरहम सौतेला पिता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई क्रूरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज के गांव रानी डामर में सौतेले पिता ने क्रूरता की हद पार कर दी थीं। इसका खुलासा मासूम बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मासूम के सिर, पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें पाई गई हैं। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
2 of 5
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पिता द्वारा पटक कर मारना और मासूम के पेट पर खड़े होकर कूदने के कारण उसका लीवर डैमेज हो गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। आरोपी फरार है। पुलिस उसको भी तलाश रही है।
3 of 5
घटना के बाद एकत्र ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
घटना पटियाली के गांव रानी डामर की है। शुक्रवार शाम को सौतेले पिता मेघ सिंह ने तीन वर्षीय बेटे आयुष की निर्मम हत्या कर दी था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मासूम की मां की तहरीर पर हत्यारोपी पिता मेघ सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मासूम का शव आने के बाद गांव में एकत्र ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव रानी डामर गांव में पहुंचा तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। इस घटना से क्षेत्र के ही नहीं, जिलेभर के लोग आहत हैं। उनका कहना है कि ऐसे सौतेले पिता को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
5 of 5
ग्रामीण महिलाएं व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
मासूम की मां पुष्पा का कहना है कि चार माह पूर्व जब मेघ सिंह उसे शादी करके लाया था, तभी वो आयुष को छोड़ने का दबाव बना रहा था। एक बार तो उसने रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की बात कही, लेकिन पुष्पा ने इसका विरोध किया। सौतेले पिता को हर समय आयुष खटकता रहता था। लेकिन उसे इस बात का एहसास नहीं था कि वो उसके बेटे की हत्या कर देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।