{"_id":"5d1480708ebc3e3c7b01fe08","slug":"threatened-to-kill-the-rape-victim-by-ashram-director-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मामला: आश्रम से बाहर भेजी जाती थीं युवतियां, संचालक देता था यह धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुष्कर्म का मामला: आश्रम से बाहर भेजी जाती थीं युवतियां, संचालक देता था यह धमकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेनूका धाम स्थित आश्रम जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के रुनकता स्थित श्री ओम शांति आश्रम में अनुयायी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आश्रम से अनुयायी युवतियों को दूसरे आश्रमों में भेजा जाता था। जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसके डर से कई युवतियां खामोश रहीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आश्रम को संचालक जेल भेज दिया है। मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
2 of 5
दुष्कर्म का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। उधर, आश्रम में रह रहे सेवादार और अनुयायी युवतियां आश्रम छोड़कर चली गईं। आश्रम पर ताला लटक गया है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
3 of 5
सिकंदरा स्थित रेनूका धाम पर बना आश्रम जहां युवती से दुष्कर्म हुआ
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती ने बताया कि वो भगवान सिंह धमकियों के डर से इतने दिनों तक चुप रही। वो धमकी देता था कि अगर मुंह खोला, तो काटकर यमुना में फेंक देगा। यमुना आश्रम के पास ही बहती है। उसके साथ एक साल पहले दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद कई बार प्रयास किया। वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। 25 जून को पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी भगवान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती ने बताया है कि आश्रम से अनुयायी युवतियों और सेवादारों को दूसरे आश्रमों में भी भेजा जाता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद यह मालूम किया जाएगा कि युवतियां किस-किस आश्रम में और किस मकसद से भेजी जाती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
दुष्कर्म का आरोपी आश्रम संचालक
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ चार साल पहले दुष्कर्म किया गया। उसे कमरे में बंद कर दिया गया। दो दिनों तक खाना नहीं दिया। उसे धमकी दी गई कि अगर मुंह खोला तो जान से जाएगी। अन्य युवतियां भी इस शोषण और पीड़ा से गुजर चुकी थीं, इसलिए वे भी चुप रहती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।