{"_id":"5fe097fe8ebc3e3eb42f302c","slug":"preeti-murder-case-woman-shot-dead-with-32-caliber-revolver-in-pm-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रीति हत्याकांड: सनसनीखेज हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, सीने में फंसी मिली दूसरी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रीति हत्याकांड: सनसनीखेज हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, सीने में फंसी मिली दूसरी गोली
Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रीति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद में कोसीकलां की शालीमार रोड पर कार सवार महिला प्रीति को एक नहीं दो गोलियां मारी गईं थीं। कनपटी पर मारी गई गोली तो पार निकल गई लेकिन सीने पर लगी गोली फंसी रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में लगी 32 बोर की गोली मिली है। पुलिस ने पति को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वहीं इस हत्याकांड में एक दो और लोगों को तलाश पुलिस कर रही है।
घटनास्थल पर खड़ी कार और प्रीति का पति
- फोटो : अमर उजाला
विगत 19 दिसंबर को फरीदाबाद के रहने वाले सुनील अपनी पत्नी प्रीति के साथ कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन करते हुए कार से घर लौट रहे थे। कोसीकलां में शालीमार रोड पर कार सवार प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पति के बाजू में गोली लगी थी। हालांकि प्रीति के भाई प्रदीप ने बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
कार, जिसमें प्रीति को मारी गई गोली
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रीति को दो गोली मारी गईं, एक गोली कनपटी के पार हो गई, जबकि दूसरी गोली सीने में फंसी रह गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में 32 बोर की गोली मिली है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि गिरफ्त में पति सुनील से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो गोलियां प्रीति को मारना सामने आया है। सीने में फंसी 32 बोर की गोली मिली है। सुनील के संग दो और लोगों की तलाश की जा रही है, जो इस वारदात में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मृतका के भाई गोपालपुरा होलीगेट मथुरा निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीति की शादी छह वर्ष पूर्व सुनील से हुई थी। शादी के बाद से ही सुनील अन्य महिलाओं के संपर्क में आकर तंग, परेशान करता था। इस बात को प्रीति ने कई बार मां को भी बताया और कहा कि सुनील मुझे कभी भी मार सकता है। शनिवार को प्रीति को शनि मंदिर घुमाने के बहाने लाया और गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
demo pic
एक माह में एक ही नंबर पर 350 बार बात
अगर मृतका प्रीति के भाई प्रदीप की बात पर भरोसा किया जाए तो काफी हद तक आरोप सही साबित हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पिछले एक माह में सुनील ने एक ही नंबर पर करीब 350 से अधिक बार बात आधा घंटे से अधिक की है। पुलिस इस पर जांच कर रही है।
अगर मृतका प्रीति के भाई प्रदीप की बात पर भरोसा किया जाए तो काफी हद तक आरोप सही साबित हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पिछले एक माह में सुनील ने एक ही नंबर पर करीब 350 से अधिक बार बात आधा घंटे से अधिक की है। पुलिस इस पर जांच कर रही है।