फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. दीप्ति प्रकरण: पुलिस के हाथ नहीं लगे, हाईकोर्ट से जमानत की फिराक में हत्यारोपी, दहेज हत्या का दर्ज है मुकदमा

Mon, 14 Sep 2020 09:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Accused Try To Bail From High court
अपने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की दहेज हत्या के मामले में आरोपी ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ अमित और जेठानी तूलिका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद में दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं हैं। वह हाईकोर्ट से जमानत लेने की तैयारी कर रहे हैं।

 
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Accused Try To Bail From High court
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
तीन अगस्त को डॉ. दीप्ति की हालत बिगड़ी थी। पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल ने उन्हें प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। रात को उन्हें फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में रेफर किया गया था। छह अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। 
 
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Accused Try To Bail From High court
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला - फोटो : अमर उजाला
सात अगस्त को डॉ. दीप्ति के पिता डॉक्टर नरेश मंगला ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति डॉ. सुमित अग्रवाल को आठ अगस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Accused Try To Bail From High court
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विवेचक सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी सास, ससुर, जेठ और जेठानी घर से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया है। एक टीम को लखनऊ तो दूसरी को कानपुर भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Accused Try To Bail From High court
डॉक्टर दीप्ति की फाइल फोटी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले टीम फिरोजाबाद भी गई थी। यहां आरोपी परिवार के रिश्तेदार रहते हैं। उनके घर भी हैं, इसलिए पुलिस को सूचना मिली थी। हाईकोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थनापत्र आरोपी पक्ष की ओर से दिया गया है। कई और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed