फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मौत' का फोन कॉल: मोबाइल में छिपा है भाजपा नेता परवीन बेगम की हत्या का 'राज', सामने आई ये बातें

Tue, 01 Oct 2019 08:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
bjp leader parveen begum murder case agra latest news
परवीन बेगम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाजपा नेता परवीन बेगम की हत्या में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार 26 सितंबर को शाम चार बजे परवीन एक फोन आने पर घर से निकली थीं, फिर लौटकर नहीं आईं। दूसरे दिन उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला, लेकिन उनका मोबाइल फोन गायब था। पुलिस हत्या की वजह पता करने के लिए परवीन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। 
bjp leader parveen begum murder case agra latest news
विजिटिंग कार्ड पर भाजपा नेता परवीन बेगम का फोटो - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा के करबला निवासी परवीन (42) बेगम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की दयालबाग मंडल की अध्यक्ष थीं। उनके भाई राजेश अली उर्फ हन्ना ने बताया कि 26 सितंबर को शाम चार बजे परवीन एक फोन आने पर घर से निकली थीं फिर लौटकर नहीं आईं। शाम तकरीबन सात बजे बेटे तालिब की पत्नी हिना ने उन्हें फोन किया तो बताया कि वो न्यू आगरा थाने पर हैं। बाद में परवीन ने पति से भी बात की पर घर नहीं आई। 
bjp leader parveen begum murder case agra latest news
परवीन बेगम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने रात तकरीबन नौ बजे घरवालों ने फोन मिलाया तो उनका फोन किसी आदमी ने उठाया और गलत नंबर बताकर काट दिया। इसके बाद फोन नहीं उठा। शुक्रवार को उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला था। परिजनों का कहना है कि उन्हें फोन करके घर से बुलाया गया। इसके बाद नहर में ले जाकर फेंक दिया गया। उनका मोबाइल भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader parveen begum murder case agra latest news
परवीन बेगम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से परवीन का मोबाइल नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि एक व्यक्ति ने शुक्रवार को फोन उठाया, लेकिन वो अभद्र भाषा में बात कर रहा है। पुलिस को भी बताया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि एक फोन आने पर परवीन घर से निकली थी। उनकी किन लोगों से बात हुई, यह सब पता किया जा रहा है। वह किसके साथ फतेहपुर सीकरी तक गईं। 
विज्ञापन
bjp leader parveen begum murder case agra latest news
परवीन बेगम के परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि परवीन ने घर के बाहर अपना बैनर लगा रखा है। पति पल्ले खां झाड़ू बनाने का काम करते हैं। परवीन को आखिरी बार अबुल उलाह दरगाह के पास देखा गया था। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से आया है। उन्हें नहर में फेंका गया या फिर वो किसी कारण से गिर गईं? इस बारे में पड़ताल की जा रही है। परवीन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed