फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हादसों ने मचाया हाहाकार, 13 लोगों की मौत, 12 घायल

Mon, 28 Jan 2019 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
11 people killed in accidents in Agra division
वृंदावन में हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम
आगरा, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी को हादसों ने दहल दिया। 12 घंटों के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में 13 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 लोग से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में दो लोग जनपद रायबरेली के रहने वाले थे। सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत एटा जिले में हुई है। 

एक्सप्रेसवे पर दो की मौत

11 people killed in accidents in Agra division
सड़क हादसा
एटा जिले में सोमवार की सुबह सकीट क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सुरेश चंद्र पुत्र राम स्वरूप निवासी जहांगीराबाद और देवश्री पत्नी रामप्रकाश की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तीन किमी तक व्यापारी को घसीटा

11 people killed in accidents in Agra division
सड़क हादसा
वहीं बागवाला क्षेत्र के गांव जीसतपुर के पास रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक जुगेंद्र (22) पुत्र राजवीर निवासी नेहचलपुर की जान चली गई। जबकि प्रवीण नाम का युवक घायल हो गया। जिसने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11 people killed in accidents in Agra division
सड़क हादसा
एटा के मंडी समिति पर कार और ऑटो की टक्कर में भूदेव (47) पुत्र सत्यपाल निवासी बागवाला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। चौथी घटना अवागढ़ क्षेत्र में हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सचिन 36 पुत्र राम खिलाड़ी निवासी कुंजपुर की मौत हो गई। वहीं थाना रिजोर क्षेत्र के नगला बरी समीप एक ट्रक ने पैदल जा रही महिला कमलेश देवी (55) पत्नी राम प्रकाश निवासी सलेमपुर साहनी को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
11 people killed in accidents in Agra division
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में शव रखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों का ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में वीरेंद्र वीरेंद्र कुमार पुत्र नागाराम निवासी और गाड़ी चालक वाजिद हैं। दोनों रायबरेली जिले के रहने वाले थे। साथियों के साथ दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed