{"_id":"5c4ead7fbdec22739b069a1b","slug":"11-people-killed-in-accidents-in-agra-division","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: हादसों ने मचाया हाहाकार, 13 लोगों की मौत, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: हादसों ने मचाया हाहाकार, 13 लोगों की मौत, 12 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वृंदावन में हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा, एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी को हादसों ने दहल दिया। 12 घंटों के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में 13 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 लोग से अधिक घायल हो गए। मरने वालों में दो लोग जनपद रायबरेली के रहने वाले थे। सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत एटा जिले में हुई है।
एक्सप्रेसवे पर दो की मौत
2 of 8
सड़क हादसा
एटा जिले में सोमवार की सुबह सकीट क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सुरेश चंद्र पुत्र राम स्वरूप निवासी जहांगीराबाद और देवश्री पत्नी रामप्रकाश की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन किमी तक व्यापारी को घसीटा
3 of 8
सड़क हादसा
वहीं बागवाला क्षेत्र के गांव जीसतपुर के पास रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक जुगेंद्र (22) पुत्र राजवीर निवासी नेहचलपुर की जान चली गई। जबकि प्रवीण नाम का युवक घायल हो गया। जिसने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सड़क हादसा
एटा के मंडी समिति पर कार और ऑटो की टक्कर में भूदेव (47) पुत्र सत्यपाल निवासी बागवाला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। चौथी घटना अवागढ़ क्षेत्र में हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सचिन 36 पुत्र राम खिलाड़ी निवासी कुंजपुर की मौत हो गई। वहीं थाना रिजोर क्षेत्र के नगला बरी समीप एक ट्रक ने पैदल जा रही महिला कमलेश देवी (55) पत्नी राम प्रकाश निवासी सलेमपुर साहनी को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में शव रखते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों का ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में वीरेंद्र वीरेंद्र कुमार पुत्र नागाराम निवासी और गाड़ी चालक वाजिद हैं। दोनों रायबरेली जिले के रहने वाले थे। साथियों के साथ दिल्ली से रायबरेली जा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।