फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न कोरोना का डर, न सख्ती का असर: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां

Sun, 11 Apr 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
COVID-19 guidelines violated due to huge crowd of devotees at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

देश के विभिन्न धार्मिक नगरों में मंदिरों के दर्शन बंद किए जा रहे हैं। बाहरी लोगों का आवागमन रोका जा रहा है। कुछ यही स्थिति जल्द ही वृंदावन में भी हो सकती है। कोरोना को लेकर श्रद्धालुओं की लापरवाही इसकी मुख्य वजह बनेगी। शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के आगे नियमों की धज्जियां उड़ गईं। जिलाधिकारी ने कहा है कि मंदिर प्रबंधक सख्ती बरतें, अन्यथा प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।

COVID-19 guidelines violated due to huge crowd of devotees at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने मंदिर प्रबंधकों को गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य है। साथ ही बच्चों को न लाने की अपील की गई है। शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसमें बुजुर्ग और बच्चे भी दिखाई दिए। 
COVID-19 guidelines violated due to huge crowd of devotees at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी के दर्शन को उमड़ी भीड़ में कई लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। अधिकांश लोगों के पास मास्क तो थे लेकिन उसे लगाने का तरीका लापरवाही भरा हुआ था, जो मास्क की उपयोगिता को खत्म कर रहा था। मंदिर में भी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर महिलाएं बगैर मास्क के प्रवेश करने में सफल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
COVID-19 guidelines violated due to huge crowd of devotees at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भीड़ पर नियंत्रण और नियमों का पालन करान में पुलिस की लापरवाही नजर आई। उचित दूरी की व्यवस्था भी मंदिर के अंदर और बाहर तार-तार हो गई। हालांकि शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ का पूरा दबाव श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ही नजर आया। शाहजी मंदिर, निधिवन, किशोरवन, रंगनाथ जी, गोविंद देव आदि मंदिरों में दर्शनार्थी बहुत कम संख्या में पहुंचे। 
विज्ञापन
COVID-19 guidelines violated due to huge crowd of devotees at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि कोविड के नियमों का सभी को पालन करना है। बिना मास्क लगाए अगर कोई घूम रहा है तो पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है। जिले के विभिन्न मंदिर प्रबंधनों की जिम्मेदारी है कि वह मंदिर में भीड़ न जुटने दें और मास्क व उचित दूरी का पालन कराएं, अन्यथा प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed