आगरा में 450 से ज्यादा सड़कों पर गड्ढे, 40 बड़े नालों की 250 से ज्यादा जगहों पर टूटी दीवारें। नगर निगम पर इनके निर्माण और दशा सुधारने के लिए बजट नहीं है, लेकिन 25 करोड़ रुपये की भारीभरकम रकम नए सदन भवन के निर्माण पर खर्च की जाएगी। मेयर की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी ने 25 करोड़ रुपये से नए भवन को मंजूर किया है, जबकि उसी कार्यकारिणी में एक भी विकास कार्य और शहर की सूरत बदलने वाले किसी काम को बजट की कमी बताकर मंजूरी नहीं दी गई। नए सदन भवन के निर्माण को फिजूलखर्ची करार देकर पार्षदों ने मेयर पर सवाल खड़े किए हैं।
{"_id":"636f65f13b0bc01b27168c91","slug":"corporators-raised-question-on-budget-of-sadan-bhawan-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: उखड़ी सड़कें... टूटे नालों का निर्माण नहीं, सदन पर खर्च करेंगे 25 करोड़ रुपये, पार्षदों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: उखड़ी सड़कें... टूटे नालों का निर्माण नहीं, सदन पर खर्च करेंगे 25 करोड़ रुपये, पार्षदों ने उठाए सवाल
Sat, 12 Nov 2022 03:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
बजट की कमी से सड़कों की मरम्मत, नालों का निर्माण कार्य रुका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंगड़े की चौकी स्थित नाले की दीवार वर्षों से टूटी हुई है
- फोटो : अमर उजाला
निगम ने बजट न होने के कारण दो साल से नालों की मरम्मत नहीं कराई। केवल नाले नहीं, बल्कि शंकरगढ़ पुलिया से अवधपुरी, बोदला, जगदीशपुरा, गढ़ी भदौरिया, ताजनगरी, फतेहाबाद रोड की कॉलोनियों, ट्रांसयमुना, सिकंदरा क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों के कारण चलना मुहाल है। इनका निर्माण भी बजट न होने के कारण नहीं हो सका। निगम के टेंडर ठेकेदार लेने के लिए तैयार नहीं। भुगतान न होने के कारण ठेकेदार हाथ खड़े कर चुके हैं।
सड़कों पर हैं गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
बजट की कमी से 450 ठेके नहीं उठे
पार्षद शिरोमणि सिंह ने बताया कि ये तो डबल छोड़िए, ट्रिपल इंजन की सरकार है, फिर भी नगर निगम में इतने पैसे नहीं कि नालों की सालों से टूटी दीवार बनवा सके। 450 ठेके बजट की कमी से उठे नहीं। सड़कों पर गड्ढे भरे नहीं। जो पैसे सदन भवन बनाने में खर्च कर रहे हैं, उससे सड़कों और नालों का निर्माण करा दें।हर वार्ड के लिए 25 लाख रुपये दे देते
पार्षद धर्मवीर सिंह ने कहा कि चुनावी साल में हर वार्ड को 25 लाख रुपये विकास के लिए देते तो बेहतर होता। पार्षद अपने क्षेत्र की सड़कों, नालियों, खड़ंजों, लाइट पर खर्च करते। इस सदन भवन के निर्माण की कोई जरूरत नहीं। पहले जनता को सुविधाएं दें। यह सदन कक्ष अभी अच्छी हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
भवन पर 25 करोड़ की फिजूलखर्ची
पार्षद बंटी माहौल ने कहा कि 110 पार्षदों के लिए मौजूदा सदन कक्ष काफी है। नए की जरूरत क्या है। इस पैसे का इस्तेमाल शहर के विकास में करें। सड़कों को अच्छा बनाएं, नालों की स्थिति सुधारें, उनकी क्षमता बढ़ाएं। इन कामों के लिए एक तरफ बजट नहीं है, वहीं सदन भवन पर 25 करोड़ की फिजूलखर्ची की जा रही है।
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला